फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   साढ़े चार घंटे की खुदाईं, फिर भी नहीं मिले सिर

भिवानीः मां समेत दो मासूमों के किए थे टुकड़े, जहां सिर छिपाया वहां बन गया बाईपास

Sun, 30 Jun 2019 01:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
साढ़े चार घंटे की खुदाईं, फिर भी नहीं मिले सिर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

भिवानी में तिहरे हत्याकांड में दो लाख के इनामी बदमाश राजेश की गिरफ्तारी के बाद अब तीनों शवों के सिर बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। बदमाश ने बताया कि एक बच्ची का सिर उसने नवनिर्मित निनान बाईपास की जगह दबाया था। जहां अब नई सड़क बन चुकी है।

विज्ञापन

 

बाकी दो सिर उसने हुन्नामल प्याऊ के पास संजय मेमोरियल कॉलेज मार्ग पर बने जोहड़ के पास दफनाए। यहां पुलिस ने साढे़ चार घंटे तक खुदाई की मगर पुलिस को सिर नहीं मिले। अब रविवार को भी खुदाई की जाएगी। इससे पहले पुलिस ने आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


यह था मामला
उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर को भिवानी- रोहतक नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे प्लास्टिक ड्रम में तीन शव मिले थे। जिनके छोटे-छोटे टुकडे़ किए हुए थे। तीनों शवों के सिर नहीं थे और धड़ों के भी छोटे-छोटे टुकडे़ किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के दामोह जिला निवासी मक्खन और 27 जनवरी को नेहरू पार्क क्षेत्र निवासी पूनम फौजी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद खुलासा हुआ कि कबाड़ी राजेश ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

 

महिला मजदूरी करने आई थी। इसी दोरान कबाड़ी राजेश के संपर्क में आई। राजेश से अवैध संबंधों के कारण उसके पति ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद करीब डेढ़ साल वह कबाड़ी राजेश के ही गोदाम पर रही। 

इस दौरान एक बेटी को भी जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने छोटी बेटी के आधार कार्ड बनवाने और कुछ रुपयों की मांग की। जिस पर राजेश ने हत्या की और सिरों को धड़ से अलग कर शरीर के छोटे-छोटे टुकडे़ कर खरक गांव के पास फेंका। पुलिस ने राजेश पर दो लाख का इनाम भी रखा। पुलिस ने शुक्रवार को राजेश को निनान गांव के पास से गिरफ्तार किया।

दोपहर दो बजे से शाम साढे़ छह बजे की खुदाई
पुलिस ने शनिवार सुबह बदमाश राजेश का मेडिकल करवाया और कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में राजेश ने बताया कि उसने महिला और एक बच्ची का सिर हुन्नामल प्याऊ के पास कोंट रोड संजय कॉलेज मार्ग पर जोहड़ के पास दबाये है। जिसके बाद दोपहर दो बजे पुलिस ने यहां मजदूरों को लेकर खुदाई शुरू की।
 

एक-डेढ़ फीट तक खुदाई के बाद भी सिर नहीं मिले तो पुलिस ने जेसीबी बुलाकर खुदाई करवाई। पुलिस ने साढे़ चार घंटे में करीब चार फीट तक जोहड़ के आसपास का क्षेत्र खोद डाला मगर सिर नहीं मिले। जिसके बाद सीआईए टीम बदमाश राजेश को लेकर आ गई। यहां अब रविवार को नए सिरे से खुदाई करवाई जाएगी।

नए मार्ग को कैसे तोड़े
बदमाश राजेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक बच्ची का शव उसने निनान गांव के पास बने बाईपास वाली जगह दबाया। उस समय यहां न मिट्टी भरी थी और न ही सड़क मार्ग बना था। उसने थोड़ा सा गड्ढा खोदकर वहां सिर दबा दिया था। अब यहां बाईपास सड़क बन गई है।

ऐसे में पुलिस असमंजस की स्थिति में है कि अब क्या करें। पुलिस ने ठेकेदार से भी इस बारे में बातचीत की। ठेकेदार ने बताया कि मिट्टी भरत और सड़क निर्माण पहले थोड़ी खुदाई कर जगह का लेवल किया। अगर यहां दबाया होता तो सामने आता और मजदूर उन्हें बताते।

पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी
पुलिस ने बदमाश राजेश को साथ लेकर खरक गांव में जहां ड्रम में शव फेंके था, उस जगह की निशानदेही करवाई। इसके अलावा पुलिस उसे निनान बाईपास सड़क मार्ग और कोंट रोड पर लेकर पहुंची। पुलिस ने सब जगह की वीडियोग्राफी करवाई।


आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसने हुन्नामल प्याऊ के नजदीक कोंट रोड पर शवों के सिर दबाने की बात कहीं तो वहां खुदाई करवाई गई। लेकिन सिर नहीं मिले। अब रविवार सुबह खुदाई करवाई जाएगी।
 

गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
आरोपी राजेश ने बताया कि उसने दो सिर संजय कॉलेज मार्ग कोंट रोड पर दबाए हैं। जिसके बाद वहां खुदाई करवाई मगर सिर नहीं मिले। एक बच्ची का सिर निनान गांव के पास बने बाईपास वाली जगह दबाने की बात कही है। वहां अब सड़क बन चुकी है। ऐसा लग रहा है कि राजेश गुमराह कर रहा है। पूछताछ कर सिर बरामद किए जाएंगे। - कर्मबीर सिंह, जांच अधिकारी, सीआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed