{"_id":"5d1120318ebc3e73db1ce357","slug":"15614034242-rohtak-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में सेंध लगाकर पिस्टल समेत लाखों की नकदी-गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद मकान में सेंध लगाकर पिस्टल समेत लाखों की नकदी-गहने चोरी
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
रेवाड़ी। शहर के कंकरवाली रोड स्थित विकास नगर में एक सूने पड़े घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने मकान मालिक के कमरों के अलावा किराए पर रहने वाले पूर्व सैनिक के कमरे के भी ताले तोड़ दिए। चोर पूर्व सैनिक की लाइसेंसी पिस्टल के अलावा घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से रूप से यूपी के रहने वाले संजीव कुमार ने विकास नगर स्थित गली नंबर-6 में खुद का मकान बनाया हुआ है। पहली मंजिल पर वह खुद तथा दूसरी मंजिल को सतनाली निवासी पूर्व सैनिक अजय बलिया को किराए पर दिया हुआ है। शनिवार को दोनों ही परिवार अपने-अपने घर चले गए थे। घर के अंदर और बाहर ताले लगे हुए थे। सूने घर को देख चोरों ने देर रात सेंध लगा दी। चोरों ने पहले मकान मालिक के कमरों के ताले तोड़े और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। उसके बाद ऊपर बने पूर्व सैनिक के कमरों के ताले तोड़ गए। एक कमरे में रखी अलमारी में पूर्व सैनिक की लाइसेंसी पिस्टल और सोने-चांदी के आभूषण थे। चोरों ने पिस्टल सहित सारा सामान चोरी कर लिया। सुबह पूर्व सैनिक अजय जब घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। उसने तुरंत मकान मालिक व पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिटी पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।