{"_id":"5d0aa5aa8ebc3e4dbd774638","slug":"156097884413-rohtak-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल पहले हुए जानलेवा हमले में गवाही देने की रंजिश में सेवानिवृत एसआई को मारी दो गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार साल पहले हुए जानलेवा हमले में गवाही देने की रंजिश में सेवानिवृत एसआई को मारी दो गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के वैश्य कॉलेज रोड पर पीपल वाली गली में बुधवार सुबह सात बजे हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एसआई को लूट और चोरी के दों आरोपियों ने गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। एक बार गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए लेकिन, बुजुर्ग की मौत न होने के शक में वे फिर वापस आए व एक और गोली मारकर फरार हो गए। पास पड़ोस के लोगों ने घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। चार साल पूर्व रिटायर्ड एसआई ने पड़ोस में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले इन्हीं दो आरोपियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी। गवाही भी दी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल के बयान पर पुलिस ने एक खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए।
जनता कॉलोनी निवासी अनुज नरवाल ने बताया कि उसके पिता हुकम चंद हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे वह दूध लेने जा रहे थे। जैसे ही पीपल वाली गली के पास पहुंचे तो पिस्तौल लिए दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पहले तो उनके साथ गाली गलौज की। इसके बाद एक गोली उनकी छाती में मार दी और भाग गए। उनकी मौत न होने के शक में आरोपी फिर वापस और एक गोली और मारकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया पर उनका कोई पता नहीं लग सका।
अनुज ने बताया कि चार साल पहले पड़ोस के मकान में रहने वाला पंकज अपने दो अन्य साथियों के साथ जानलेवा हमला करने के इरादे से पड़ोसी के घर घुस गए थे। दोनों को पिता ने हिम्मत कर पकड़ लिया था, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि एक फरार हो गया था। फरार आरोपी के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी। हालांकि, आरोपी फैसला होने के कारण जेल से छूट गए थे। इसी रंजिश में आरोपी पंकज ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
---
जानलवेा हमले के मामले में गवाही देने पर रिटायर्ड एसआई को गोली मारने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कमलजीत सिंह, एसएचओ, थाना शिवाजी कॉलोनी
---
आरोपी पर दर्ज हैं चोरी और लूट के छह से अधिक मामले
पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज पर झज्जर, करनाल, रोहतक में जानलेवा हमले के अलावा चोरी और लूट के भी छह मामले दर्ज हैं। इनमें आरोपी जमानत पर आया हुआ था।
---
रिटायर्ड एसआई को गोली मारने के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
---
सीआईए में भी रहे हैं तैनात
हुकमचंद मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं। रोहतक सीआईए में भी तैनात रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न थानों पर उनकी तैनाती रही है।