फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अंकित की बरामदगी को विदेश मंत्री से मिलेंगे लोग

अंकित की बरामदगी को विदेश मंत्री से मिलेंगे लोग

Sat, 25 May 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
अंकित की बरामदगी को विदेश मंत्री से मिलेंगे लोग
रोहतक। आइलैंड के पास से 19 अप्रैल को समुद्री लुटेरों द्वारा शिप के अपहरण मामले में रोहतक के आसन गांव के मर्चेंट नेवी में तैनात अंकित की बरामदगी की मांग को लेकर 27 मई को परिजन और ग्रामीण विदेश मंत्री से मिलेंगे। परिजनों का कहना है कि पिछले एक महीने से वे अंकित की बरामदगी की मांग कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे पहले वे गृह व विदेश मंत्रालय में पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें घाना से नाइजीरिया जा रहे शिप एमटी अपेक्स का 19 अप्रैल को समुद्री लुटेरों ने लागोस आईलैंड के पास से अपहरण कर लिया। अपहरण के समय शिप पर 15 का स्टाफ मौजूद रहा। इनमें पांच भारतीय मूल के कर्मचारी शामिल थे। अपहृत होने वालों में रोहतक के आसन गांव का रहने वाला अंकित हुड्डा भी था। अंकित की बरामदगी की मांग को लेकर अंकित के परिजनों ने कई बार डीसी से लेकर सीएम और पीएम, राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय को पत्र भेजे मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अंकित के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पीए सतीश की कॉल उनके पास आई। कहा कि अंकित को बंधनमुक्त कराने का प्रयास चल रहा है। मगर एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी अंकित के बारे में कोई पता नहीं लग लग सका है। राजीव ने बताया कि अंकित की बरामदगी के लिए पीएम को भी पत्र भेजा जा रहा है। साथ ही जल्द ही विदेश मंत्री से भी मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed