{"_id":"5aa05e954f1c1b585f8b527f","slug":"151520459413-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन से बच्ची के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन से बच्ची के अपहरण का प्रयास
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की बच्ची का अपहरण करने दिनदहाड़े पुलिस लाइन में घुसे 25 लोग, दूसरे घर में छिपा कर बचाया
- महिला पुलिसकर्मी ने अपने पूर्व दिल्ली पुलिस कर्मी पति पर दर्ज कराया केस, तलाक सहित दो और मुकदमे चल रहे कोर्ट में
पुलिस लाइन से दिनदहाड़े महिला सिपाही की 4 साल की बेटी के अपहरण का प्रयास
- बच्ची को लेने पहुंचे 20-25 लोग, पुलिस कर्मचारी ने दूसरे के घर में बच्ची को छिपाकर बचाया, पिता पर कराया केस दर्ज
- महिला सिपाही फिलहाल चंडीगढ़ सेशन ड्यूटी पर तैनात, आरोपी पिता दिल्ली पुलिस का पूर्व कर्मचारी, चल रहे हैं दो और मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गाड़ियों और बाइक सवार 20 से 25 लोगों ने दिनदहाड़े पुलिस लाइन के क्वार्टर से महिला सिपाही की चार साल की बेटी के अपहरण का प्रयास किया। हैरत की बात यह है कि पुलिस लाइन के गेट पर न तो किसी ने उन्हें रोका और न ही उनके नाम पता लिखा गया। महिला सिपाही ने दिल्ली पुलिस के पूर्व कर्मचारी अपने पति सुनील कुमार पर थाना सिविल लाइन में बेटी के अपहरण के प्रयास का केस दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस सुरक्षा में बेटी को परीक्षा दिलवाने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला सिपाही अनी ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। काफी समय से रोहतक में तैनात है और पुलिस लाइन के क्वार्टर में माता-पिता के साथ रहती है। उसका अपने पति से तलाक का व एक अन्य मामला अदालत में चल रहा है। फिलहाल उसकी चंडीगढ़ में सेशन ड्यूटी लगी हुई है। उसकी चार साल की बेटी है और एलकेजी में पढ़ाई करती है। उसकी परीक्षा चल रही है और उसने एक अन्य मुलाजिम को बेटी को पेपर दिलवाकर लाने और ले जाने की जिम्मेदारी दी थी।
अनी ने आरोप लगाया कि 6 मार्च को उनकी बेटी का पेपर था। उसके पिता किसी काम से घर से बाहर गये थे। दोपहर को दो बाइक और दो गाड़ियों में सवार होकर 20 से 25 लोग आये और गाड़ियां बाहर छोड़कर पुलिस लाइन में घुस गये। सारे लोग उसकी बेटी को तलाश करते हुए उस मुलाजिम के क्वार्टर पर पहुंच गये जिसे महिला सिपाही ने बेटी की जिम्मेदारी सौंपी थी। यहां आने के बाद वह उसकी बेटी को ले जाने की जिद करने लगे। मुलाजिम ने हंगामे के चलते पहले ही किसी दूसरे घर में बेटी को छिपा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल पर कॉल करके जान से मारने की धमकी देकर बेटी को ले जाने की बात कही। फिर आरोपियों ने पुलिस लाइन में ही जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
पति बनाना चाहता है समझौता का दबाव
महिला सिपाही का आरोप है कि बेटी को अपहरण करने की सारी करतूत उनके पति सुनील की है। उसी ने पुलिस लाइन में लोग भेजे थे। महिला सिपाही का कहना है कि उसकी शादी दिल्ली पुलिस में कार्यरत सुनील से वर्ष 2012 में हुई थी। मारपीट के कारण दोनों के बीच वर्ष 2013 से अदालत में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है। इसके अलावा कोर्ट के बाहर की मारपीट का भी अदालत में चल रहा है। महिला सिपाही का आरोप है कि उसका पति सुनील दोनों मामलों में समझौता करने का दबाव बना रहा है। इस कारण सुनील बेटी करना चाहता है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ अपहरण का प्रयास, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।