{"_id":"59515a294f1c1bd4058b472b","slug":"151498503721-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की छेड़छाड़ फिर बाइक पर जबरन बैठाया, एक गिरफ्तार दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले की छेड़छाड़ फिर बाइक पर जबरन बैठाया, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना क्षेत्र में घर से निकली एक किशोरी से पहले छेड़छाड़ फिर अपहरण करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी और अपहरणकर्ता को डहीना से बरामद कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मामले में एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार खोल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी बहन किसी काम से घर से बाहर गई थी। वह भी बाहर से घर की ओर लौट रहा था तो देखा कि रास्ते में गांव नांधा निवासी लोकेश और पंकज उसकी बहन से छेड़खानी करते हुए उसको जबरन बाइक पर बैठा रहे हैं। उसे देखते हुए पंकज तो फरार हो गया, जबकि लोकेश ने उसकी बहन को बैठाकर बाइक दौड़ा दी। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय खोल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी की और लोकेश को किशोरी के साथ डहीना से बरामद कर लिया। नाबालिग के भाई की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने लोकेश और पंकज के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।