फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मंत्री से की थी शराबियों की शिकायत, अब पीड़िता की मां को शराबिया ने पीटा

मंत्री से की थी शराबियों की शिकायत, अब पीड़िता की मां को शराबिया ने पीटा

Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंत्री से की थी शराबियों की शिकायत, अब पीड़िता की मां को शराबिया ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शराबियों द्वारा गली में किए जाने वाले हुड़दंग से परेशान एक बेटी को मंत्री राव नरबीर से शिकायत करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने जमानत मिलते ही उसकी मां को पीट डाला। घायल हुई कमला को बेरी के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे झज्जर के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सामान्य अस्पताल से उपचार के बाद पीड़िता को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
बेरी के पाना छाज्याण निवासी एक बेटी ने वीरवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री राव नरबीर के सामने मुद्दा उठाया था कि उनकी गली में कुछ शराबी हर रोज हुड़दंग करते हैं। इस पर मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। पुलिस ने मंत्री के आदेश पर गली निवासी कर्मबीर को शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जब कर्मबीर को जमानत मिल गई। कर्मबीर ने जमानत मिलते ही अपनी पत्नी ममता के साथ शिकायतकर्ता की मां कमला पर हमला बोल दिया। हमले में कमला घायल हो गई और उसे बेरी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां से घायल कमला को झज्जर के लिए रेफर कर दिया गया। झज्जर के सामान्य अस्पताल में उपचार के बाद दोपहर को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घायल हुई कमला की शिकायत पर आरोपी कर्मबीर और उसकी पत्नी ममता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मंत्री के आदेश पर हुड़दंग करने के आरोप में कर्मबीर को दो बार काबू किया जा चुका है। इस बार जमानत मिलने पर उसने शिकायतकर्ता की मां कमला को पीट दिया। इस मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज करते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुरारीलाल, सिटी चौकी इंचार्ज, बेरी।


- कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री राव नरबीर के सामने उठाया था मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed