{"_id":"5cdf1b7dbdec22078a1fc65a","slug":"141558125437-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर हिसार के व्यापारी से कार छीनी, भागते समय कार टकराई, लुटेरे गाड़ी छोड़कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोली मारकर हिसार के व्यापारी से कार छीनी, भागते समय कार टकराई, लुटेरे गाड़ी छोड़कर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। दिल्ली से हिसार लौट रहे उकलाना के कार चालक सत्यनारायण को दोपहर बाद 3 बजे गोली मारकर तीन युवक कार छीनकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा किया तो वारदात स्थल से आठ किलोमीटर दूर ओमेक्स सिटी के नजदीक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद तीनों लुटेरे भालौठ ब्रांच के साथ लगती पटरी की झाड़ियों में का फायदा उठाकर भाग निकले। देर रात तक पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, घायल कार चालक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक हिसार जिले के गांव बूढ़ाखेड़ा निवासी सत्यनारायण बुकिंग पर कार चलाता है। वह दिल्ली सवारी छोड़कर शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हिसार लौट रहा था। खरावड़ पुलिस चौकी के नजदीक उसने कार रोकी और शौच के लिए झाड़ियों में चला गया। इसी बीच तीन युवक पैदल आए और सत्यनारायण से सांई मंदिर का पता पूछने लगे। सत्यनारायण कुछ बता पाते, तभी युवकों ने जबरन कार की चॉबी छीन ली। एक युवक ने पिस्तौल निकाला और सत्यनारायण के पैर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों युवक कार लेकर हिसार बाईपास की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने तुरंत 100 नंबर पर वारदात की सूचना दी। इसके बाद सांपला पुलिस की एक गाड़ी ने लुटेरों का पीछा किया तो ओमेक्स सिटी के नजदीक करीब आठ किलोमीटर दूर लुटेरों की कार संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। युवक भी घायल हो गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लुटेरे नजदीक भालौठ ब्रांच की पटरी के किनारे उगी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल कार चालक को राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल कराया। आईएमटी थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन वे कार पलटने के बाद फरार होने में कामयाब रहे। जल्द उनको दबोच लिया जाएगा। वहीं, सांपला डीएसपी नरेंद्र कादियान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच का खुलासा करने के लिए सीआईए की टीम को लगाया गया है।