{"_id":"5b0093a04f1c1bd2408b693c","slug":"141526764448-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे मोबाइल के शोक में साइकिल मिस्त्री बन बैठा लुटेरा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगे मोबाइल के शोक में साइकिल मिस्त्री बन बैठा लुटेरा, गिरफ्तार
Updated Sun, 20 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए-2
पकड़े गए लूटपाट के आरोपी।
----------------------------------
महंगे मोबाइल के शौक में साइकिल मिस्त्री बन बैठा लुटेरा, गिरफ्तार
-आईएमटी क्षेत्र में हुई कार लूट की घटना को अंजाम देना किया स्वीकार
- लूटी गई कार भी की गई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महंगे मोबाइल व कार के शौक में सांपला निवासी साइकिल मिस्त्री लुटेरा बन बैठा। साथियों के साथ मिलकर लूट की कई घटनाओं का अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने आईएमटी क्षेत्र में हुई लूट की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
अर्बन स्टेट थाना प्रभारी देविंद्र व एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सांपला निवासी मोहित को सांपला बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भालौठ निवासी कप्तान फौगाट से आईएमटी क्षेत्र में कार व दो मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सांपला में साइकिल की दुकान करता था। महंगे मोबाइल व कार के शौक को पूरा करने के लिए उसने लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। आरोपी ने सांपला निवासी रोहित के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि उसने रोहतक के अलावा झज्जर, भिवानी समेत कई स्थानों पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।