{"_id":"5b8ef6b1867a55485d3ba3c5","slug":"131536095921-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी दबोचा
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए-2
---
नशे के लिए मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा
- आरोपी पर पूर्व में चोरी का भी केस है दर्ज
- आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मार्च में युवक से मोबाइल और रुपये लूटने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे के लिए वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने बाइक चोरी की भी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। सीआईए-3 प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मार्च में गोहाना अड्डा निवासी नरेश कुमार ने पुरानी सब्जी मंडी थाने पर शिकायत दी थी। जिसमें कहा था कि 1 मार्च को वह गोहाना अड्डे से सामान खरीदकर घर जा रहा था। जैसे ही जाट धर्मशाला के पास पहुंचा तो दो लड़कों ने मोबाइल और 1700 रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। बताया कि एएसआई अनिल कपूर ने गोहाना अड्डे से मंगलवार को पाडा मोहल्ला निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मोबाइल और नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उससे मोबाइल भी बरामद किया है। ललित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य नशे के लिए चोरी से लेकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस गिरोह के फरार सदस्य की तलाश में दबिश दे रही है।