फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आनंद हत्याकांड के आरोपी सोमबीर व राजकुमार गिरफ्तार

आनंद हत्याकांड के आरोपी सोमबीर व राजकुमार गिरफ्तार

Mon, 18 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
आनंद हत्याकांड के आरोपी सोमबीर व राजकुमार गिरफ्तार
आनंद हत्याकांड के आरोपी सोमबीर व राजकुमार गिरफ्तार
विज्ञापन

- कारौर के आनंद की हत्या मामले में पुलिस को हाथ लगी सफलता, निशानदेही पर गाड़ी व हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कारौर के आनंद हत्याकांड में पुलिस की सीआईए-2 की टीम के हाथ सफलता लगी है। टीम ने करीब डेढ़ महीने पहले हुए हत्याकांड के आरोपी सोमबीर व राजकुमार उर्फ आरके को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपियों ने चार दिन के रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग हुई गाड़ी व हथियार को लेकर पूछताछ की। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने यह सामान बरामद कर लिया है। इन्हें रविवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कारौर निवासी सोमबीर व राजकुमार उर्फ आरके को गिरोह बंदी के मामले में 30 मई को जयपुर पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी जयपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। एसआई जयबीर ने 13 जून को इन दोनों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपियों को अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी सोमबीर व राजकुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारौर निवासी आनंद की हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर दिल्ली भाग गए। स्कॉर्पियो गाड़ी को करनाल बाईपास, दिल्ली के पास स्थित एक पार्किंग में छोड़ दिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पार्किंग से स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है। गाड़ी की जांच में चार डोगा बंदूक व छह कारतूस बरामद हुए। वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को आरोपियों ने गुरुग्राम में सोहना रोड से पिस्तौल की नोक पर छीना था।
विज्ञापन


यह है मामला
27 अप्रैल को गांव कारौर के खेतों में कारौर निवासी आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आनंद की पत्नी मुकेश ने अपने बयान में कारौर निवासी अनिल छिप्पी, जठेड़ी निवासी संदीप उर्फ काला, सोमबीर, संपत नेहरा, अक्षय पलड़ा, पवन नाहरा, प्रदीप उर्फ पोपी, राजू बसौदी, जयप्रकाश, जय भगवान, बलजीत, विकाश उर्फ भांदु, अंकित, मोहित, प्रदीप, कुकी, संदीप, विकास उर्फ बग्गा, राजकुमार व रोहित उर्फ रॉकी पर हत्या का आरोप लगाया। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसआई आजाद सिंह के नेतृत्व में सीआईए-2 को सौपी। अभी तक मुख्य आरोपी अनिल छिप्पी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों का हुआ खुलासा
- सितंबर 2017 को भाली निवासी सोमबीर उर्फ खब्बा, कारौर निवासी सोमबीर, मुंढाल हाल उत्तम नगर गोहाना निवासी सुनील उर्फ चून व बसंती ने सोनीपत के थाना बरौदा इलाके से पिस्तौल के बल पर फॉर्च्यूनर गाड़ी व पांच लाख रुपये छीने।
- अगस्त 2017 में कारौर निवासी राजकुमार उर्फ आरके, सोमबीर, रोहित उर्फ रोकी, सुनील चून ने बादली से इन्नोवा गाड़ी पिस्तौल के बल पर छीनी। ये दोनों गाड़ियां मूलरूप से मुंढाल हाल उत्तम नगर गोहाना निवासी सुनील उर्फ चून के पास हैं।

- अप्रैल 2018 को लिवासपुर निवासी दीपक, नई बसौदी निवासी प्रदीप उर्फ पोपी, हन्नी पंजाब, राजकुमार उर्फ आरके ने दौलताबाद से ब्रेजा गाड़ी रंग सफेद पिस्तौल के बल पर छीनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed