फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली एनकाउंटर : घायल कपिल खोलेगा गिरोह का राज

दिल्ली एनकाउंटर : घायल कपिल खोलेगा गिरोह का राज

Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनकाउंटर : घायल कपिल खोलेगा गिरोह का राज
क्रांति गैंग के फरार सदस्य कानून के हाथों से दूर, घायल कपिल पर आकर रुकी जांच
विज्ञापन

- दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है क्रांति गैंग के सदस्य कपिल का उपचार
- दिल्ली और रोहतक पुलिस अब तक नहीं ढूंढ सकी हैं बदमाशों को
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्रांति गैंग के फरार चल रहे सदस्यों की तलाश दिल्ली में एनकाउंटर में घायल बदमाश कपिल पर आकर रुक गई है। दिल्ली व रोहतक पुलिस की टीमें तमाम कोशिशों के बावजूद एनकाउंटर में बचकर भागे गैंग के सदस्यों को नहीं पकड़ सकी हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि कपिल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। तमाम दावे कर रही है कि जल्द सभी बदमाश गिरफ्त में होंगे। मगर अभी सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें क्रांति गैंग का सरगना राजेश भारती, संजीत बिदरो, दिल्ली का उमेश समेत चार को पुलिस ने मार गिराया गया था, जबकि पांच मौके से फरार हो गए थे। गिरोह का सदस्य कपिल गोली लगने के कारण घायल हो गया था। छह पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली से घायल हुए थे। कपिल का उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का मानना है कि कपिल गिरोह के संबंध में कईअहम जानकारी दे सकता है। गिरोह के सदस्य कहां शरण लेते थे, कौन से लोग गिरोह की मदद कर रहे थे, सभी का पता लग सकता है। फिलहाल कपिल की हालत नाजुक बनी होने के कारण पुलिस पूछताछ नहीं कर पा रही है। उधर, गिरोह के सदस्यों की तलाश में दिल्ली की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा क्षेत्र में दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। रोहतक पुलिस ने भी जल्द फरार आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed