फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नी ने पशुओं को चारा करने को कहा तो आटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

पत्नी ने पशुओं को चारा करने को कहा तो आटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Fri, 15 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने पशुओं को चारा करने को कहा तो आटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
पत्नी ने पशुओं को चारा करने को कहा तो ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन

-हिसार रोड पर परिवार समेत रहता था ऑटो चालक, पति व पत्नी के बीच कई दिन से हो रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिसार रोड पर पत्नी द्वारा पशुओं को चारा करने की बात कहने से क्षुब्ध ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बिहार के कदिया गांव निवासी अरुण ने बताया कि उसकी हिसार रोड पर परचून की दुकान है। उसके पिता 65 वर्षीय रामचंद्र ऑटो चलाते थे। मां मीरा देवी और पिता के बीच पशुओं को चारा करने को लेकर बुधवार को कहासुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में पिता को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक ऑटो चालक व उसकी पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से कहासुनी हो रही थी। दो दिन पूर्व मोहल्ले के लोगों ने दोनों के बीच सुलह कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पत्नी से विवाद के बाद की आत्महत्या
इंद्रा कॉलोनी चौकी प्रभारी का कहना है कि ऑटो चालक व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में ऑटो चालक ने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।


-------------------
जहरीला पदार्थ खाकर शिक्षक ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। नौनंद गांव में एक शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौनंद गांव निवासी अनिल कुमार क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। मंगलवार दोपहर अचानक अनिल की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजनों उन्हें खेड़ी साध स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed