फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निजी बस का टेंटर निकलते ही रोडवेज कर्मियों मे रोष

निजी बस का टेंटर निकलते ही रोडवेज कर्मियों मे रोष

Tue, 12 Feb 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
निजी बस का टेंटर निकलते ही रोडवेज कर्मियों मे रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को संचालित करने के बाबत प्रदेश सरकार द्वारा निकाले गए टेंडर से फिर रोडवेज कर्मचारियों में रोष पनपने लगा है। कर्मचारी संगठनों ने टेंडर निकालने को लेकर आपत्ति जताते हुए रोष जाहिर किया है। वहीं, तालमेल कमेटी ने निकाले गए टेंडर की प्रति अधिवक्ताओं के पास कानूनी राय लेने के लिए भेजी है। इसके बाद आंदोलन अथवा कोर्ट की शरण लेने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने हरियाणा में किलोमीटर स्कीम के तहत 720 प्राइवेट संचालित करने का फैसला लिया। इसको लेकर करीब 530 बसों का टेंडर भी निकाला गया मगर इसके विरोध में प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी आंदोलित हो गए। बेमियादी चक्का जाम हड़ताल की गई, जो 16 दिन तक चली। हड़ताल हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही खत्म हुई। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने 190 बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित करने के लिए टेंडर निकाल दिया है, जिसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में फिर से रोष पनपने लगा है। कर्मचारी संगठनों ने इसको लेकर जल्द रोहतक में बैठक बुलाने का फैसला लिया है, जिसमें आंदोलनात्मक कदम उठाने का फैसला संभव है।
विज्ञापन

तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंह धनखड़ का कहना है कि टेंडर की प्रति चंडीगढ़ में अधिवक्ताओं के पास रायशुमारी के लिए भेजी गई है। कानूनी राय आने तक तालमेल कमेटी बैठक करके कोई ठोस फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed