फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यूपी में आईडी बनवाकर रहे है हरियाणा के बदमाश

यूपी में आईडी बनवाकर रहे है हरियाणा के बदमाश

Thu, 24 Jan 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
यूपी में आईडी बनवाकर रहे है हरियाणा के बदमाश
महबूब अली
विज्ञापन

रोहतक। छज्जू से लेकर बाघा, क्रांति और दिल्ली के नीरज बवाना गैंग के सदस्य हरियाणा में वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी आईडी बनवाकर नाम बदलकर रह रहे हैं। यूपी के बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव के पकड़े गए 75 हजार के इनामी अमित ने एसटीएफ की पूछताछ में यह खुलासा किया है। इनामी वर्ष 2010 में कारौर के धज्जा मर्डर प्रकरण में शामिल था।
डीएसपी एसटीएफ राहुल देव ने बताया कि पकड़े गए इनामी ने वर्ष 2010 में रोहतक के सांपला क्षेत्र के कारौर गांव में अनिल छिप्पी गैंग के धज्जा की हत्या कर दी थी। कारौर में इस रंजिश में अब तक 19 से अधिक के मर्डर किए जा चुके हैं। इनामी बदमाश ने बताया कि क्रांति के अलावा दिल्ली के नीरज बवाना, बाघा समेत कई गिरोह के सदस्य रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, कैथल, फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र में लूट से लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी के मेरठ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा के विभिन्न स्थानों पर रह रहे हैं। तीनों गिरोह के ऐसे 20 से अधिक सदस्यों को पुलिस ने चिह्नित किया है। एसटीफ ने जल्द ही यूपी पुलिस की सहायता से गिरोह के फरार सदस्यों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


--यूपी पुलिस का मिल रहा पूरा सहयोग
एसटीएफ के अनुसार इनामी बदमाशों को पकड़ने में अब हरियाणा पुलिस को यूपी पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। आगरा पुलिस के सहयोग से ही इनामी बागपत के सूप के अमित को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर बनकर रहे रहे बदमाश
पूछताछ में पता चला है कि हरियाणा के विभिन्न गैंगों के सदस्य यूपी के विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी डीलर बनकर रह रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग की आड़ में लोगों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा भी किया जा रहा है। यहीं नहीं विरोध करने पर हत्या करने तक की वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते।


आईडी बनाने वालों की भी होगी जांच
एसटीएफ बदमाशों की आईडी बनाने में सहयोग करने वाले लोगों की भी जांच में जुट गई है। एसटीएफ का मानना है कि रुपये लेकर बदमाश आईडी बनवा रहे हैं। जल्द आईडी बनवाने में सहयोग करने वालों को भी गिरफ्तार करने का दावा एसटीएफ ने किया है। सांपला के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि 75 हजार के इनामी अमित को कारौर में हुए मर्डर के मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जल्द ही रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed