फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोवंश तस्करी: हरियाणा, यूपी और दिल्ली की चेक पोस्ट पर जेब में रुपये डलते ही खोल दिए जाते हैं पुलिस के बैरियर

गोवंश तस्करी: हरियाणा, यूपी और दिल्ली की चेक पोस्ट पर जेब में रुपये डलते ही खोल दिए जाते हैं पुलिस के बैरियर

Fri, 07 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोवंश तस्करी: हरियाणा, यूपी और दिल्ली की चेक पोस्ट पर जेब में रुपये डलते ही खोल दिए जाते हैं पुलिस के बैरियर
रोहतक। हरियाणा के अलावा वेस्ट यूपी के विभिन्न स्थानों पर गोवंश ओर मीट सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सरगना ने खुलासा किया है कि गोवंश को ले जाते समय चंद रुपये जेब में डलते ही हरियाणा, दिल्ली और यूपी के विभिन्न चेक पोस्ट के बैरियर खोल दिए जाते थे। पांच सौ से दो हजार रुपये तक चेक पोस्ट पर दिए जाते थे। हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच करा रही है। यूपी के सहारनपुर में भी गिरोह के सरगना का मकान है।
विज्ञापन

हरियाणा के अलावा दिल्ली, यूपी के विभिन्न स्थानों पर गोवंश की तस्करी और मीट सप्लाई करने वाले गिरोह के दिल्ली निवासी सरगना फरीद को भी भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में पकड़े गए दोनों आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह के सरगना फरीद और दो अन्य आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए है। फरीद ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह गिरोह मे ंहरियाणा के अलावा दिल्ली, यूपी के उन युवकों को जोड़ रहा था, जो बेरोजगार होते हैं। उन्हें एक माह में 30 से 40 हजार रुपये दिए जाते थे। गोवंश और मांस को दिल्ली, यूपी के बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ ले जाते समय गिरोह के सदस्यों की पुलिस से भी सेटिंग होती थी। यदि पुलिस चेक पोस्ट पर गोवंश से भरे वाहनों को रोकती थी तो उन्हें पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक दिए जाते थे। हालांकि पुलिस अभी यह खुलासा नहीं कर रही कि किन चेक पोस्ट पर गोवंश को ले जाने वाले गिरोह के सदस्यों से रुपये लिए जाते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। एसआई भूषण का कहना है कि गिरोह के सदस्य का एक मकान यूपी के सहारनपुर में भी हे। वर्तमान में वह दिल्ली में रह रहा है। दावा किया कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ था मामला
तीन अगस्त को महम से सटी मुंढ़ाल पुलिस चौकी के निकलकर पुलिस के पास कंटेनर सवार गोवंश तस्करों ने गो रक्षा सेवा दल के कार्यकर्ताओं पर पकड़े जाने के डर से फायरिंग कर दी थी। किसी तरह दल के कार्यकर्ताओं ने भागकर जान बचाई थी। बाद में पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी तोमीस और पंजाब के मजीठा निवासी जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। कंटेनर से 27 गोवंश बरामद किए गए थे, जिनमें से 10 गोवंश की मौत हो गई थी। गिरोह का सरगना दिल्ली निवासी फरीद फरार चल रहा था।

हरियाणा के किन-किन चेक पोस्ट पर गोवंश से भरे वाहनों को निकालने के बदले वसूली की जाती है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने को दिल्ली और यूपी के अधिकारियों को भी पत्र भेजा जाएगा। किसी भी कीमत पर गोवंश की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। - बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा


डेयरी खोलने के नाम पर चलती है गोवंश तस्करी
पुलिस के अनुसार फरीद ने दिल्ली के अलावा महम क्षेत्र और यूपी के सहारनपुर में कई डेयरियां खोली हुई हैं। डेयरी की आड़ में वह गोवंश तस्करी करता है। हरियाणा के बीस से अधिक लोग उसके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed