फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वीरेद्र हत्याकांड : आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया, पूछताछ

वीरेद्र हत्याकांड : आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया, पूछताछ

Sun, 06 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
वीरेद्र हत्याकांड : आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया, पूछताछ
फोटो परिचय : पकड़े गए विक्की बॉक्सर व उसके साथी। फाइल फोटो
विज्ञापन

--
आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया, एवीटी पूछताछ में जुटी
चुनावी रंजिश में कर दी गई थी एलएलबी के छात्र वीरेंद्र की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एएसआई के बेटे व एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र की हत्या के पांचों आरोपियोें को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
तीन दिन पूर्व ही शीला बाईपास पर एएसआई राजबीर के बेटे एलएलबी के छात्र वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विक्की बॉक्सर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एवीटी ने राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी रहे विक्की बॉक्सर के अलावा सोनीपत के जसराणा गांव निवासी विजय बॉक्सर, निंदाना गांव निवासी राहुल, खरक जाटान निवासी दीपक उर्फ गुरु, सोनीपत के भैंसवान गांव निवासी अमर उर्फ हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया था। पांचों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया था। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के चुनाव को लेकर वीरेंद्र की हत्या की गई थी। दरअसल, दीपक उर्फ गुरु अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जबकि वीरेद्र इसके विरोध में था। इसी वजह से हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एवीटी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को चार दिन के रिमांड पर ले लिया गाय। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed