{"_id":"5adba6004f1c1b64098b5d1c","slug":"121524344320-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर वर्दी डयूटी पर तैनात होमगार्डों ने जबरदस्ती छात्रों की बाइक से जबरदस्ती चाबी निकाली, गोहाना रोड नाके पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर वर्दी डयूटी पर तैनात होमगार्डों ने जबरदस्ती छात्रों की बाइक से जबरदस्ती चाबी निकाली, गोहाना रोड नाके पर हंगामा
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
विडियो से कटवाकर दिए जायेंगे---
बगैर वर्दी ड्यूटी कर रहे होमगार्डों ने छात्रों की बाइक से जबरदस्ती चाबी निकाली, गोहाना रोड नाके पर हंगामा
- विरोध करने पर छात्र व उसके साथियों के साथ की अभद्रता, पुलिस से भी छात्रों की हुई नोकझोंक, मामले को छात्र ने मोबाइल में किया कैद
-एसपी से मामले की शिकायत करने का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गोहाना रोड पर रोहतक से सांघी गांव के लिए जा रहे छात्रों की एक बाइक को बिना वर्दी डयूटी पर तैनात दो डंडा लिए होमगार्डों ने रोक लिया। यहीं नहीं बाइक से जबरदस्ती चाबी निकाल ली तथा छात्रों के साथ अभद्रता की। छात्र होमगार्डों को शरारती तत्व समझ बैठे तथा हंगामा किया। पुलिस से बिना वर्दी पहने होमगार्डों द्वारा चेकिंग की शिकायत की तो आरोप है कि पुलिस के सामने ही होमगार्डों ने अभद्रता की। छात्रों ने पूरे मामले को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पुलिस ने मिस बिहेव व ट्रिपल राइडिंग के लिए बाइक का चालान कर दिया। एसपी ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कहीं है।
सांघी गांव निवासी सोमबीर सैनी स्कूल में बीए का छात्र है। बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक से सांघी के लिए जा रहा था। बताया कि जैसे ही बाइक गोहाना रोड नाके पर पहुंची तो लाठी लिए दो युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। रुकवाते ही उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। छात्रों ने बाइक को रुकवाने वालों को शरारती तत्व समझा। आरोप है कि बाइक रुकवाने वालों ने बाइक सवार छात्रों से अभद्रता की तथा उन्हें पास में ही बैठी पुलिस के पास ले गए। उन्हें बताया गया कि चेकिंग करने वाले होमगार्ड है। छात्रों का कहना था कि बिना वर्दी क्यों होमगार्ड चेकिंग कर रहे थे। इसी बात को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आरोप हे कि पुलिस के सामने ही बिना वर्दी पहने होमगार्डोँ ने उनके साथ अभद्रता की। कहा कि वह इसी तरह से बिना वर्दी पहने ही चेकिंग करेंगे। इसके बाद छात्र की बाइक का ट्रिपल राइडिंग के अलावा मिस बिहेव व प्रदूषण न होना दर्शाते हुए चालान कर दिया गया। बिना वर्दी पहले होमगार्डों द्वारा चेकिंग व अभद्रता करने के मामले की शिकायत छात्रों ने एसपी से करने की बात कहीं है। छात्रों ने पुलिस व होमगार्डों की अभद्रता की वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर ली है। वीडियो एसपी को दिखाने की बात कहीं है।
हम तो ऐसे ही करेंगे चेकिंग
छात्र सोमबीर द्वारा बनाई गई विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब छात्र होमगार्डों से बिना वर्दी पहने चेकिंग के सवाल कर रहे है तो होमगार्ड कहते है कि वह तो ऐसे ही चेकिंग करेंगे। छात्र व होमगार्डों के बीच पुलिस के सामने ही काफी देर तक नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
बिना वर्दी पहने होमगार्डों द्वारा चेकिंग करने तथा छात्रों के साथ अभद्रता करने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी।
- पंकज नैन, एसपी
आखिर बिना वर्दी क्यों कराई जा रही थी चेकिंग
गोहाना रोड नाके पर बिना वर्दी आखिरकार होमगार्डोँ से क्यों चेकिंग कराई जा रही थी। यह सवाल हर किसी के दिमाग में घर कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस से भी जवाब तलब करने की बात कहीं हे। हालांकि बिना वर्दी के क्यों चेकिंग कराई जा रही थी, यह जांच में के बाद ही क्लीयर हो सकेगा।
हमने किस तरह का मिस बिहेव किया
छात्र वीडियो में साफ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनका चालान मिस बिहेव को लेकर किया जाना भी दर्शाया गया। उन्होंने किस तरह से होमगार्र्डों के साथ अभद्रता की। उन्होंने गाली गलौच तक नहीं की। सिर्फ होमगार्डों के बिना वर्दी जबरदस्ती रुकवाने पर यह पूछा कि वह कौन है तथा जबरदस्ती बाइक की चाबी क्यों निकाली।