फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 दिन पहले ब्रांच मैनेजर के आत्महत्या के मामले में तीन पर केस

15 दिन पहले ब्रांच मैनेजर के आत्महत्या के मामले में तीन पर केस

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
15 दिन पहले ब्रांच मैनेजर के आत्महत्या के मामले में तीन पर केस
रोहतक। शहर की आजाद नगर कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली के घेवरा में सिंडिकेट बैंक में ब्रांच मैनेजर 45 वर्षीय अजय के 15 दिन पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उनकी पत्नी की शिकायत पर बैंक के रीजनल मैनेजर, डीजीएम और एजीएम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पत्नी का आरोप है कि पूर्व में बैंक के मैनेजर द्वारा गलत तरीक से पास कि ए गए लोन की रिकवरी का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर पति ने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

आजाद नगर की रहने वाली सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पति अजय सिंह दिल्ली के घेवरा में ब्रांच मैनेजर थे। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने घेवरा का चार्ज लिया था। कई बार पति ने बताया था कि उनसे पूर्व तैनात रहे ब्रांच मैनेजन ने कई लोन गलत तरीके से पास किए हुए थे। अब रीजनल मैनेजर राकेश, डीजीएम और एजीएम उस पर बकाया लोन के लाखों रुपये भरने का दबाव बना रहे हैं। व्हाट्सएप पर भी उन्हें मैसेज किए गए हैं। जिससे क्षुब्ध होकर 23 जनवरी को पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया कि आत्महत्या से तीन दिन पहले से अधिकारियों ने पति को काफी परेशान किया था। व्हाट्सएप मेसेज में तीनों अधिकारियों के नाम सेव होने का दावा भी किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed