फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुत्र वधू ने दहेज व दुष्कर्म का आरोप लगाया तो अधेड़ ने काट डाला अपना गुप्तांग

पुत्र वधू ने दहेज व दुष्कर्म का आरोप लगाया तो अधेड़ ने काट डाला अपना गुप्तांग

Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
पुत्र वधू ने दहेज व दुष्कर्म का आरोप लगाया तो अधेड़ ने काट डाला अपना गुप्तांग
पुत्र वधू ने दहेज व दुष्कर्म का आरोप लगाया तो अधेड़ ने काट डाला अपना गुप्तांग
विज्ञापन

-अधेड़ ने करीब 15 दिन पहले पत्नी सहित निगला था जहरीला पदार्थ, पत्नी ने पीजीआई में तोड़ दिया था दम
अमर उजाला ब्यूरो
संापला। थाना सांपला इलाके के एक गांव में पुत्र वधू के दहेज मांगने व दुष्कर्म के आरोपों से आहत एक अधेड़ व्यक्ति ने अपना गुप्तांग काट डाला। लहूलुहान हालत में घर से निकल कर वह गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। देर रात तक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई थी।
अटायल में बुधवार दोपहर 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया। अंग कटने की पीड़ा व बहते खून से लथपथ व्यक्ति चीखता हुआ घर से बाहर दौड़ पड़ा। वह गांव के बस स्टैंड पर पहुंचकर अचेत हो गया। जमीन पर उसे लहूलुहान देख आसपास के लोगों ने उसे सांपला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

15 पहले पत्नी संग खाया था जहर
घर की बड़ी पुत्र वधु ने सात अगस्त को अपने ससुर पर दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया था। इसके चलते करीब 15 दिन पहले सास-ससुर जहरीला पदार्थ निगल गया। दंपति को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं अधेड़ की तबीयत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद से वह तनाव में था। इसी के चलते उसने फिर से आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटे हैं ऑटो चालक
अधेड़ व्यक्ति दो बेटों का पिता है। ऑटो चालक दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। इनकी पत्नियां आपस में सगी बहनें भी हैं। अधेड़ के बड़े बेटे की वर्ष 2012 में भिवानी के कलिंगा गांव में शादी हुई। पिछले कुछ महीने से दोनों परिवारों में अनबन चली आ रही है।

वर्जन ::::::
अधेड़ व्यक्ति के अपना गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। अब तक मामला उसके खुद अंग काटने का बताया जा रहा है। पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। उसके बयान के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ पाएगी।
-कुलबीर सिंह, प्रभारी, सांपला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed