फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बॉटनार

बॉटनार

Sat, 25 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
बॉटनार
फोटो सहित
विज्ञापन

बच्चों के सुरक्षा के लिए वैश्विक स्ट्रीट डिजाइन के सिद्धांत रोहतक में होंगे लागू
- डब्ल्युआरआई और सरकारी विभागों की इंजीनियरों की टीम ने शीला बाइपास पर किया साइट ऑडिट
- बॉटनार सेफर कम्यूट फॉर स्कूल चिल्ड्रेन प्रोजेक्ट के तहत रोहतक में दो वर्ष का टॉयल चल रहा है
- वर्कशॉप में बताया गया कि किस तरह इंजीनियरों के सहयोग से बच्चों का सफर सुरक्षित हो सकता है
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बॉटनर सेफर कम्यूट फॉर स्कूल चिल्ड्रेन प्रोजेक्ट के तहत रोहतक में वैश्विक स्ट्रीट डिजाइन लागू करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। इस संदर्भ में शुक्रवार को महाराज होटल में वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट इंडिया (डब्ल्युआरआई), जिला प्रशासन और सड़क निर्माण से जुड़ी सरकारी संस्थाओं के इंजीनियरों की एक कार्यशाला हुई। जिसमें बताया गया कि किस तरह इंजीनियर और इंजीनियरिंग के जरिए बच्चों के लिए सड़कों को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सकता है। इसके साथ ही इंजीनियरों के साथ डब्ल्युआरआई के अधिकारियों ने टीमों में बंटकर शहर की सड़कों का ऑडिट किया और बच्चों का सफर सुरक्षित बनाने में आ रहीं अड़चनों का पता लगाया।
कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त डा. यश गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर डीएसपी डा. रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि बॉटनार प्रोजेक्ट देश में अपनी तरह की पहली योजना है, जो अन्य राज्यों एवं शहरों के लिए मॉडल साबित होगी। उन्होंने सुरक्षित सफर के लिए सड़कों की डिजाइन और इंजीनियरों की भूमिका के महत्व पर जोर दिया। जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित सड़कों का बुनियादी ढांचा मिल सके। डब्ल्युआरआई ने परियोजना के लिए पांच स्कूलों का चयन किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क के वैश्विक डिजाइन के सिद्धांतों को रोहतक में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

डब्ल्युआरआई के रिसर्च कंसल्टेंट निशांत भटनागर ने बताया कि एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एचएचआईआईडीसी के इंजीनियरों शामिल रहे। उन्हें पांच टीमों में बांटकर शीला बाईपास चौक की सभी दिशाओं में 500 मीटर तक ऑडिट कराया गया। सभी टीमों ने लौटकर पैदल चलने वालों, साइकिल चलाने वालों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चलने वालें, निजी वाहनों से चलने वालों और जमीन के उपयोग पर अपने विचार रखे। अतिक्रमण, साइन बोर्ड, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन, अवैध पार्किंग जैसे कई मुद्दे सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed