{"_id":"5b2d5d384f1c1b264d8b7f40","slug":"111529699640-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई प्रॉपर्टी डीलर भी थे संपत के संपर्क में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई प्रॉपर्टी डीलर भी थे संपत के संपर्क में
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई प्रॉपर्टी डीलर भी थे संपत के संपर्क में
- हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर कम रेट में प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहा था संपत नेहरा
- पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा, पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छानी विभिन्न स्थानों की खाक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई का दाहिना हाथ कहा जाने वाला संपत नेहरा हरियाणा व दिल्ली के कई प्रॉपर्टी डीलर के भी संपर्क में था। वह हरियाणा व दिल्ली में कम रेट पर प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी में था। पुलिस की पूछताछ में संपत ने यह खुलासा किया है।
हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह भरतपुर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके लिए उसने तीन दिन तक सलमान के घर की भी रेकी की थी। हालांकि घर की सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संपत के संबंध में एक और अहम जानकारी हाथ लगी है। पता चला है कि संपत के संपर्क में हरियाणा के अलावा दिल्ली के कई प्रॉपर्टी डीलर थे। अक्सर संपत उक्त प्रॉपर्टी डीलरों के साथ पार्टी भी करता था। यहीं नहीं संपत ने जेल जाने से पूर्व कई प्लॉट व प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर ली थी। मगर इससे पूर्व ही उसे पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस को संपत के बारे में ओर भी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन
नशे का सेवन करते हैं गिरोह के सदस्य
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि संपत के गिरोह के अन्य सदस्य वारदात को अंजाम देने से पूर्व नशीली वस्तुओं का भी सेवन करते थे। हालांकि संपत नशे का सेवन करने से परहेज करता था। उधर पुलिस ने संपत गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में हरियाणा के सोनीपत व अन्य स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।