फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गाड़ी की छत में केबिन बनाकर छिपा रखी थी 1 करोड़ रुपये की चरस, तीन दबोचे

गाड़ी की छत में केबिन बनाकर छिपा रखी थी 1 करोड़ रुपये की चरस, तीन दबोचे

Sun, 04 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी की छत में केबिन बनाकर छिपा रखी थी 1 करोड़ रुपये की चरस, तीन दबोचे
गाड़ी की छत में केबिन बनाकर छिपा रखी थी एक करोड़ रुपये की चरस, तीन दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीआईए 1 ने बिहार के गोपालगंज से भिवानी सप्लाई होने वाली 92 किलो 500 ग्राम चरस सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाड़ी की छत में केबिन बनाकर एक करोड़ रुपये की चरस छिपा रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है।
एसपी पंकज नैन ने बताया शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि प्रेमनगर भिवानी निवासी बलजीत अपने दो साथियों सहित जीप में गोपालगंज बिहार से काफी मात्रा में चरस लेकर आया है। यह चरस प्रेमनगर से भिवानी सप्लाई होनी थी। तभी एएसआई पंकज के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। टीम ने कलानौर में महम रोड मोखरा मोड़ पर नाकाबंदी की। तभी मौखरा गांव के तरफ से एक जीप आई। इसमें तीन युवक थे। पूछताछ पर उनकी पहचान आश निवासी लछीखराह जिला गोपालगंज बिहार, रामजिदिया यादव निवासी सिपाइया फार्म रुपछाप जिला गोपालगंज बिहार और बलजीत निवासी प्रेमनगर भिवानी के रुप में हुई। तलाशी लेने पर गाड़ी की छत के अंदर बने कैबिन से 92 किलो 500 ग्राम चरस मिली।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी बिहार के गोपालगंज से चरस लेकर आए हैं। आरोपियों ने अभी आधा भुगतान किया था। बरामद की गई चरस शुद्घ फॉर्म है। आरोपी इसमें मिलावट करके स्थानीय बाजार में बेचते हैं। स्थानीय बाजार में बरामद चरस का भाव करीब एक करोड़ रुपये है। आरोपी बलजीत कई साल से नशे का कारोबार कर रहा है। आरोपी 3 साल पहले भिवानी पुलिस द्वारा डेढ़ किलो सुल्फा के साथ काबू किया था। जिसमें आरोपी अदालत से जमानत पर आया हुआ है। आरोपी रामजिदिया बिहार में टैंपो चलाने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ दो केस दर्ज है। एक अवैध शराब का कारोबार करने का तथा दूसरा मारपीट का दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed