{"_id":"5a1f257b4f1c1b76678be8ee","slug":"111511990651-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग : महम-हांसी रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैग : महम-हांसी रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग : रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन की जमीन के अधिग्रहण का मामला
हेडिंग : बलंबा के बुजुर्ग को मिला 1 करोड़ 65 लाख का मुआवजा हड़पा, बेटा गिरफ्तार
: एसपी की हिदायत पर आर्थिक अपराध जांच शाखा कर रही थी पड़ताल
: पुलिस ने आरोपियों को लिया 5 दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद बलंबा के बुजुर्ग को मिली 1 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग राममेहर की शिकायत पर उसके बेटे मुनीष को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बलंबा, हाल में श्याम कालोनी निवासी राममेहर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी गांव बलंबा में चार एकड़ जमीन थी, जिसे केंद्र सरकार ने रोहतक-महम-हांसी
रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित कर ली थी। जमीन की एवज में सरकार की तरफ से उसके अकाउंट में एक करोड़, 65 लाख, 6 हजार रुपये जमा कराए गए थे। बुजुर्ग होने के नाते उसका बड़ा लड़का मुनीष ही पैसों का लेन-देन करता था। उसके दो बेटे गांव में ही रहते है। मुनीष ने षड़यंत्र के तहत राममेहर को करनाल में कृषि भूमि खरीदने की बात कहकर उसके बैंक खाता से चैक के माध्यम से पैसे निकाल लिए। आरोप है कि इसके बाद मुनीष ने न तो कृषि भूमि खरीदी और न ही रुपये वापिस दिए। इसके अलावा श्याम कालोनी स्थित मकान का मुख्तयारनामा अपने नाम करा लिया तथा बाद में धोखाधड़ी करते हुए अपनी पत्नी के नाम मकान की रजिस्ट्री कर ली। सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी पंकज नैन ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह को सौंपी। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बैंक खाते की डिटेल व अन्य रिकार्ड खंगाला गया। इसके बाद पुख्ता सबूत के आधार पर मुनीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 48 लाख रुपये में तहसील अलेवा (जीन्द) में करीब 5 एकड़ भूमि अपने नाम से खरीदी है। करनाल में 26 लाख रुपये से अपनी पत्नी बबीता के नाम सैक्टर-7 में मकान खरीदा है। उसके अलावा अन्य रुपए अलग-2 कामों में लगाए है।