फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परिवार बेटी की तैयारी में जुटा, लापता पिता की 7 दिन बाद मिली लाश

परिवार बेटी की तैयारी में जुटा, लापता पिता की 7 दिन बाद मिली लाश

Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
परिवार बेटी की तैयारी में जुटा, लापता पिता की 7 दिन बाद मिली लाश
परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा, लापता पिता की 7 दिन बाद मिली लाश
विज्ञापन

- आर्दशनगर से लापता हो गया था सत्यवान, एक युवक पर जताया हत्या करने का शक

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सात दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता सत्यवान का शव शुक्रवार को गोच्छी नहर में मिला। परिजनों ने आदर्श नगर के एक युवक पर हत्या करने का शव जाहिर किया है।
मूलरूप से राजस्थान के जिला झुंझनू स्थित गांव दौबड़ा निवासी सत्यवान पिछले सात साल से आदर्श नगर में रहता था। उसका परिवार गांव में रहता है। उसने कॉलोनी में ही नाई की दुकान खोल रखी थी। 7 नवंबर को सत्यवान के भाई मानसिंह ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी था। उसने बताया कि उसका भाई सत्यवान 4 नवंबर को दुकान पर गया था। यहां से वह सुनील नाम के युवक के साथ तिलियार झील पर गया। इसके बाद वह घर नहीं पहुुंचा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उसकी तलाश की थी, मगर कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव गोच्छी की नहर में एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर सत्यवान के कपड़ों में पर्स मिला। इसमें रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। फिर पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया। परिजनों ने कपड़ों और आधार कार्ड देखकर शिनाख्त की। मृतक के भाई मानसिंह का आरोप है कि सुनील नाम का युवक सत्यवान को अपने साथ ले गया था। उन्होंने सुनील पर सत्यवान के साथ कोई वारदात करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद करनी थी बेटी की शादी
सत्यवान के परिवार में उनकी पत्नी सहित चार बेटी और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों बाद सत्यवान की बड़ी बेटी की शादी होने वाली थी। मगर इससे पहले ही सत्यवान की मौत की खबर परिवार में पहुंच गई। पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। सत्यवान के अलावा परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed