{"_id":"59a31a0b4f1c1b89548b46a7","slug":"111503861259-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों का लग रहा जमघट, स्कूल समिति ने की ऑपरेशन दुर्गा चलाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों का लग रहा जमघट, स्कूल समिति ने की ऑपरेशन दुर्गा चलाने की मांग
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेंद्र सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया से खोरी क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों पर ऑपरेशन दुर्गा चलाने की मांग की है।
समिति प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि खोरी स्कूल में क्षेत्र के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। इनमें छात्राओं की संख्या ज्यादा है। खोरी के विभिन्न संपर्क मार्गों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही है, जिससे छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन इस संदर्भ में पहले भी पुलिस विभाग को मौखिक एवं लिखित आग्रह कर चुका है, लेकिन अभी तक इन संपर्क मार्गों पर मनचलों का जमघट ज्यों का त्यों है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र के इस पुराने स्कूल के शैक्षणिक माहौल को देखते हुए ऑपरेशन दुर्गा की तर्ज पर कार्रवाई कर संपर्क मार्गों पर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।