{"_id":"595170814f1c1b323a8b4696","slug":"111498509441-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन फार्म भरने के बाद भी करेक्शन कर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब ऑनलाइन फार्म भरने के बाद भी करेक्शन कर सकेंगे विद्यार्थी
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कॉलेजों में यूजी और पीजी के दाखिला के फार्म भरते समय यदि आपने कुछ जानकारी गलत डाल दी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पोर्टल में बदलाव कर दिया गया है। अब आवेदन कर चुके विद्यार्थी भी अपने फार्म भी ठीक कर सकेंगे।
प्रदेशभर के कॉलेजों में आठ जून को यूजी और 15 जून को पीजी कोर्सों की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। सरकारी कॉलेजों के साथ-साथ इस बार एडिड और प्राइवेट कॉलेजों में ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन फार्म भरने में विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
यदि फार्म में कुछ जानकारी गलत हो गई तो उसे विद्यार्थी करेक्शन नहीं कर सकता था। इस समस्या को लेकर कॉलेजों की तरफ से लगातार उच्चतर शिक्षा विभाग को शिकायत की जा रही है। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए विभाग की तरफ से पोर्टल में बदलाव कर दिया गया है। पोर्टल में बदलाव के साथ ही अब विद्यार्थी फार्म भरने की अंतिम तिथि तक फार्म में करेक्शन कर सकते हैं। फार्म भरते समय विद्यार्थी को जो लॉगिन और पासवर्ड मिला है उसके माध्यम से विद्यार्थी करेक्शन कर सकेगा।
विज्ञापन
कैटेगरी, डोमोसाइल और जेंडर में नहीं कर सकेंगे करेक्शन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से भले ही पोर्टल में करेक्शन के लिए अनुमति मिल गई हो, लेकिन फिर भी कैटेगरी, डोमोसाइल और जेंडर में विद्यार्थी कोई बदलाव नहीं कर सकता। विभाग का मानना है कि यदि विद्यार्थी को इनमें बदलाव की अनुमति दे दी गई तो उसमें गलत जानकारी डाले जाने की आशंका है। फीस माफी के चक्कर में विद्यार्थी यह जानकारी गलत भर सकता है। हालांकि इन तीनों में भी यदि कोई करेक्शन है तो विद्यार्थी को फार्म के नीचे दिए गए एक विकल्प पर इनके प्रमाणपत्र को अटैच करना होगा। इसके बाद विभाग अपने स्तर पर बदलाव कर सकेगा।
विद्यार्थियों को होगा फायदा
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पोर्टल में कुछ बदलाव किया है। विद्यार्थी अब फार्म भरने के बाद भी उसमें करेक्शन कर सकेगा। इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा।
- डॉ. वेदप्रकाश श्योराण, प्राचार्य पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज।