{"_id":"5b22de5d4f1c1baf6e8b825e","slug":"101529011805-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं प्रेमजाल में फंसाकर हबस का शिकार बनाता था सचिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं प्रेमजाल में फंसाकर हबस का शिकार बनाता था सचिन
Updated Fri, 15 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को प्रेम जाल में फंसा सचिन बना रहा था हवस का शिकार
- एक छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया बलात्कार का मुकदमा, जांच पड़ताल के दौरान खुला खुला भेद
- सेक्टर-1 के होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर मारे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले सचिन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। वह अब तक कई छात्राओं को शिकार बना चुका है। इसका खुलासा पिछले दिनों एक छात्रा द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले की पड़ताल से हुआ है। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ सबूत एकत्रित करने के लिए सेक्टर-1 के एक होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापे मारे हैं, मगर उसका कोई पता नहीं लग सका है।
बकौल पुलिस बीए फाइनल की छात्रा ने पिछले दिनों रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जेपी कॉलोनी निवासी सचिन ने प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया गया। पुलिस के अनुसार जांच में पता लगा कि छात्रा की मुलाकात कुछ समय पहले सेक्टर 14 में सचिन से हुई थी। सचिन ने बातों में फंसाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी फोन पर न सिर्फ बातचीत करता बल्कि वाट्सएप से भी संपर्क में रहता था। इस दरमियान आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया और सेक्टर-1 के एक होटल में बुलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया और कुछ समय बाद अपनी दूरी बना ली। इस दरमियान उसे पता चला कि सचिन किसी ओर लड़की के संपर्क में आ गया है और उसे भी अपनी हवस का शिकार बना सकता है। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जांच से पता चला है कि सचिन छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर अपनी हवस का शिकार बनाता है। उसका शिकार हुई कुछ छात्राओं के बारे में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है। संभव है कि पुलिस जल्द उनसे भी संपर्क साधकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन जेपी कॉलोनी का रहने वाला है। उसने कुछ समय पहले कलावड़ में थ्री स्टोर नाम के एक होटल को किराये पर लेकर चलाया था। अपनी आदतों की वजह से वह होटल का सही तरह से संचालन नहीं कर सका और उसे होटल बंद करना पड़ा। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश सरगर्मी से तेज कर दी है। जिसके चलते उसके कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उसके नजदीकियों से भी पुलिस उसके बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मीना ने बताया ने पड़ताल से पता चला है कि आरोपी सचिन कई और छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर अपनी हवस का शिकार बना चुका है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने सेक्टर-1 के एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया था। वह इसी होटल में पहले भी कई छात्राओं को लेकर गया। इस वजह से आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित करने के लिए होटल के सीटीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, महिला थाना एसएचओ गरिमा का कहना है कि यह मामला काफी गंभीर है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।