फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कई महिलाओं की मांग हो गई सूनी, आम लोग भी रंजिश की आग में झुलस गए

कई महिलाओं की मांग हो गई सूनी, आम लोग भी रंजिश की आग में झुलस गए

Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कई महिलाओं की मांग हो गई सूनी, आम लोग भी रंजिश की आग में झुलस गए
कई महिलाओं की मांग हुई सूनी, आम लोग भी रंजिश की आग में झुलसे
विज्ञापन


-12 से अधिक विधवाएं गांव मे हरकर किसी तरह कर रही परिवार का पालन पोषण
- रंजिश वाले परिवारों के साथ बैठना भी ग्रामीणों को पड़ा भारी

महबूब अली
रोहतक।
कारौर गांव की रंजिश में अब तक 12 से अधिक महिलाओं की जहां मांग सूनी हो गई। वहीं रंजिश वाले परिवारों के साथ बैठने वाले तीन लोग भी काल के गाल में समा गए। एक परिवार में तो कमाने वाला सदस्य नहीं रहा था शादीशुदा बहन ने खुद ही परिवार के पालन पोषण का जिम्मा लिया। अधिक तर पीड़ित परिवार बच्चों को दहशत के कारण दिल्ली या फिर बाहरी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर है।

कारौर गांव का नाम सुनते ही लोग कांप उठते है। यहां पर दशकों से चली आ रही रंजिश में अब तक अनिल व आनंद पक्ष के 18 लोगो की मौत हो चुकी है। वहीं तीन ऐसे लोग भी काल के गाल मे समा गए, जिनका रंजिश से कोई लेना देना नहीं था। गांव की रोशनी दीपावली वाले दिन राजेश के घर पर बैठी थी। इसी बीच विपक्षियों ने हमला बोल दिया था। जिसमें रोशनी की मौत हो गई थी। जबकि रोशनी का दोनों परिवारों से कोई लेना देना नहीं था। इसी तरह जेल से लौटते समय श्रीभगवान, उसके भाई व चिड़ी गांव के फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि फौजी का दोनों परिवारों से कोई लेना देना नहीं था। इसी तरह आनंद के यहां पर काम करने वाले दिलबाग की भी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


रंजिश में हत्या के चलते आनंद की पत्नी मुकेश, तिलकराम की पत्नी कमला, जय भगवान की पत्नी कमलेश, राजेश, छज्जाराम, रामनिवास व उसे दो भाईयों समेत 12 से अधिक महिलाओं की मांग पतियों की हत्या के कारण सूनी हो चुकी है। गांव में रह रहे परिवार रंजिश के कारण बच्चों को दिल्ली या फिर हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर पढाई करा रहे है। ताकि बच्चों तक रंजिश की आग न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही भाई के परिवार का सहारा बन गई सुदेश
रंजिश के कारण कारौर में पूर्व सरपंच राजेश की पत्नी रानी व गांव की महिला रोशन की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद हत्या के मामले में राजेश भी जेल में सजा काट रहे है। परिवार में बेटी छोटी, आरती, बेटा आशीष व आदर्श है। राजेश की बहन सुदेश ने परिवार के पालन पोषण करने की ठान ली। खुद गांव में रहकर सुदेश ही परिवार का पालन पोषण कर रही है। सुदेश के पिता बीएसएफ में तैनात है।

घटना के समय कार में दुबक थी आनंद की पत्नी
आनंद की पत्नी मुकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पति के साथ कार में सवार होकर वह भी खेतों में जा रही थी। इसी बीच दो कार सवारों ने उन दोनेां की कार को घेर लिया। पति की बेल्ट में ही उसका लाइसेंसी हथियार था। इसके बाद बदमाशों ने गोली चलानी शुरु कर दी। पति असलाह लेकर खेतों की तरफ दौड़ने लगे तथा वह कार में ही छिप गई। बीस लोगों ने पति की खेतों में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। दावा किया कि जेल में बंद अनिल, संदीप ने ही हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। पुलिस जांच में जुट गई है।

इनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
अनिल, संदीप जठेली, पलडा निवासी अक्षय, सम्पत, नाहरा निवासी पवन, बसोदी निवासी प्रदीप, राजू, कारौर निवासी जयप्रकाश, जय भगवान, बलजीत, विकास, अंकित, मोहित, प्रदीप, कुकी, संदीप, विकास, राजकुमार, रोहित समेत बीस के खिलाफ।



मम्मी मेरे पापा कहा है
आनंद की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसका मासूम पुत्र नीशू तो बारबार पापा को ही पुकार रहा है। आनंद के भाई धर्मपाल ने बताया कि अंशूल व निशू का रो रो कर भी बुरा हाल है। नीशू को नहीं पता है कि अब उसके पापा दस दुनिया में नहीं रहे है। हर किसी की आंखें नीशू को देखकर नम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed