फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दलितों के घरों पर हमला कर की तोड़फोड़

दलितों के घरों पर हमला कर की तोड़फोड़

Sun, 29 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
दलितों के घरों पर हमला कर की तोड़फोड़
लड़की ने दलित युवक से की शादी, गुस्साए परिजनों ने तीन दलित बस्तियों में मचाया उत्पात
विज्ञापन

यमुनानगर। चार दिन पहले लापता हुई लड़की के एक दलित युवक से शादी कर लेने से गुस्साए एक जाति के 15-20 युवकों ने गांव मॉडल टाउन करहेड़ा की तीन दलित कॉलोनियों में जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने लोगों के घरों के दरवाजे पर लाठी डंडों से वार किए और पशुओं को भी डंडों से पीटा। पुलिस ने तीन-चार युवकों की पहचान की है।
चार दिन पहले मॉडल टाउन करहेड़ा गांव की एक जाति की युवती यमुनानगर में कॉलेज गई थी। यहां से वह वापस नहीं लौटी। लड़की के परिजनों ने जठलाना पुलिस में इसी गांव के एक दलित युवक के खिलाफ लड़की को भगाने का मामला दर्ज कराया था। इसी बीच परिजनों को कहीं से सूचना मिली कि दोनों ने बाहर कहीं लव मैरिज कर ली है। इसी से गुस्साए लड़की के परिजनों ने गांव में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दलित कॉलोनियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

धर्मवीर, जरनैल सिंह, धर्मपाल, सचिन, गुलाब सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन करहेड़ा गांव की तीन दलित बस्तियों में सवर्ण जाति के 15-20 युवकों ने आकर तोड़फोड़ की और पशुओं को भी डंडों से मारा। युवक सबसे पहले गांव की रविदास मंदिर कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई। गुस्साए युवकों ने दरवाजों पर भी डंडे मारे और बाहर रखी चारपाई व अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की। उनके घरों के बाहर लगीं स्ट्रीट लाइटें भी तोड़ दीं। इसके बाद युवक इंदिरा कॉलोनी व सिद्ध मंदिर कॉलोनी में पहुंचे और यहां भी तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई। इसके बाद युवक वापस चले गए तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना रादौर प्रभारी सतपाल सिंह और जठलाना थाना प्रभारी मौके पर भारी पुलिस बल के पहुंचे और मामले की जांच की। रादौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान गांव के शिवा के रूप में की है। उसके अलावा तीन-चार अन्य लोगों का भी नाम सामने आ रहा है।

गांव मॉडल टाउन करहेड़ा कि दलित बस्तियों पर दबंगों के हमले की सूचना पर देर रात लगभग ग्यारह बजे डीएसपी अजय राणा ने बस्तियों का दौरा किया। दलित समाज के लोगों ने डीएसपी को उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी। दलित समाज के लोगों ने डीएसपी अजय राणा को बताया कि दबंगों ने उनकी बस्ती में दो से तीन राउंड गोलियां भी चलाईं। वहीं दबंगों ने गांव के पूर्व सरपंच श्याम सिंह के घर में खड़ी चार बाइक तोड़ दीं। उनके ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचाया। रेलवे से सेवानिवृत्त हुए 65 वर्षीय प्रकाश चंद के घर में घुसकर उनका टीवी तोड़ दिया और प्रकाश चंद की पत्नी के साथ हाथापाई की। डीएसपी अजय राणा देर रात करीब एक बजे तक गांव में ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed