{"_id":"5a84a3ea4f1c1bcb268b9f30","slug":"101518642154-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टवांटेड की तलाश में सादे कपड़ों में पूर्व सरपंच के घर पहुंची सीआईए 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोस्टवांटेड की तलाश में सादे कपड़ों में पूर्व सरपंच के घर पहुंची सीआईए 1
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादे कपड़ों में दबिश के लिए पहुंची पुलिस पर छोड़ा पाकिस्तानी बुली, गोली मारी
- मोस्टवांटेड बादशाह की तलाश में पूर्व सरपंच के घर पहुंची थी सीआईए वन की टीम
मोस्टवांटेड बादशाह की तलाश में पहुंची पुलिस ने पाकिस्तानी बुली को मारी गोली
- सादे कपड़ों में छापेमारी को पहुंची पुलिस पर पूर्व सरपंच के परिजनों ने छोड़ दिया था पाकिस्तानी नस्ल का बुली कुत्ता
मोस्टवांटेड की तलाश में सादे कपड़ों में पूर्व सरपंच के घर पहुंची सीआईए एक
- बदमाश समझकर पुलिस पर छोड़ा पाकिस्तानी बुली कुत्ता तो सिपाही ने मारी गोली
- 5 दिन पहले चमारिया से कार लूटने और कुख्यात बादशाह के छिपे होने की मिली थी सूचना
- सीआईए वन ने घर से एक युवक को अवैध हथियार सहित दबोचा, पूर्व सरपंच का पोता भी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मोस्टवांटेड बादशाह और चमारियां रोड से कार लूटने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए लाखनमाजरा के पूर्व सरपंच के घर सादे कपड़ों में पहुंची सीआईए वन विवादों में पड़ गई।
जैसे ही टीम पूर्व सरपंच के घर के गेट पर पहुंची तो घरवालों ने वर्दी न होने के कारण उन्हें बदमाश समझ पाकिस्तानी बुली नस्ल का कुत्ता उन पर छोड़ दिया। जैसे ही कुत्ता गेट पर खड़े सिपाही श्रीभगवान पर झपटा तो उसने बचाव में उसे गोली मार दी।
दूसरी तरफ पूर्व सरपंच के बेटे बिजेंद्र की पत्नी का आरोप है कि सीआईए ने मुझ पर गोली चलाई थी जो कुत्ते को जा लगी। सीआईए 1 ने बिजेंद्र के घर से डकैती और अपहरण के आरोपी कुलदीप को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जबकि पूर्व सरपंच के पोते जितेंद्र उर्फ बिट्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर शाम पंचायत जितेंद्र को छुड़वाने सीआईए वन पहुंच गई लेकिन पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ने की बात कही। पुलिस उसकी भूमिका को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
आमने-सामने
इंस्पेक्टर बोले - घर में था मोस्टवांटेड, बचाव में कुत्ते पर चलाई गोली
सीआईए 1 इंस्पेक्टर नवीन का दावा है कि लाखनमाजरा के बिजेंद्र के घर में जींद के किरसौला का निवासी मोस्टवांटेड बादशाह और उसके दो साथियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर उसके नेतृत्व में टीम लाखनमाजरा में बिजेंद्र के घर पहुंची थी। सिपाही श्रीभगवान को बिजेंद्र के घर गेट खोलने के लिए भेजा गया। इस पर बिजेंद्र के परिजनों को पुलिस के आने की सूचना मिल गई। नवीन का दावा है कि बदमाशों को बचाने के लिए पाकिस्तानी बुली नस्ल के कुत्ते को पुलिस पर छोड़ दिया गया। जैसे ही कुत्ता सिपाही पर झपटा तो उसने अपने बचाव में गोली चलाई।
बिजेंद्र की पत्नी बोली - मुझ पर चलाई थी गोली
दूसरी तरफ घटना के समय घर पर मौजूद बिजेंद्र की पत्नी कमलेश का कहना है कि देर शाम दो-तीन गाड़ी घर के सामने आई। इसके बाद एक युवक ने दरवाजा खटखटाया। जब कमलेश दरवाजे की तरफ गई तो कुत्ता भी उनके साथ चल दिया। कमलेश का आरोप है कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो सिपाही ने उन पर गोली चला दी। गोली कुत्ते को जा लगी और उसकी मौत हो गई।
सादे कपड़ों में घर में घुसे, तोड़फोड़ कर फैला दिया सामान
कमलेश का कहना है कि पुलिस कुत्ते को गोली मारने के बाद सादे कपड़ों में घर के अंदर घुसी थी। घर को चारों तरफ से घेर रखा था। घर में घुसकर तलाशी ली और सारा सामान इधर उधर बिखेर दिया। जब कमलेश ने उनका परिचय पूछा तो कुछ नहीं बताया। आसपास के लोग भी कुछ नहीं समझ पा रहे थे। कमलेश का कहना है कि सादे कपड़ों के कारण मुझे समझ नहीं आया कि बेटे जितेंद्र को पुलिस उठाकर ले जा रही है या बदमाश।
दोपहर को पकड़े गये आरोपी मंगल ने दी थी मुखबिरी
दरअसल, सीआईए 1 की टीम ने एएसआई विनोद के नेतृत्व में बुधवार दोपहर को जींद रोड से मंगल नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। जींद के गांव पौली निवासी मंगल से एक अवैध हथियार बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि चमारिया रोड पर 11 फरवरी को लूट करने वाले आरोपी लाखनमाजरा में पूर्व सरपंच के घर में ठहरे है। आरोपी का दावा था कि उसके पास उन्हीं का हथियार है। इसके बाद सीआईए 1 ने छापेमारी की। जांच में मंगल का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला।
5 दिन पहले कार लूटने वाले चेतन और छोटू सरगना के साथ छिपे थे घर
इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि 5 दिन पहले चमारिया रोड पर दो युवकों ने लिफ्ट लेकर चालक सरदारा सिंह को पहले शराब पिलाई। फिर आरोपियों ने पिस्तौल तानकर मूलरूप से गांव जसिया निवासी सरदारा से कार लूट ली थी। सरदारा फिलहाल हनुमान कॉलोनी में रहता है। इसी वारदात में शामिल दो आरोपी किरसौली का चेतन और छोटू अपने सरगना कुख्यात बादशाह के साथ बिजेंद्र के मकान में ठहरे थे।
मकान की छत से खेतों में कूदकर भागे बदमाश
गोली चलने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। अचानक लोग इकट्ठा हो गये। जब तब पुलिस वाले घर के अंदर पहुंचे तो तीनों आरोपी मकान की छत से खेतों में कूदकर भाग गये। उनकी तलाश में सीआईए की दूसरी टीम लगी हुई है। वहीं, जब मामले में लाखनामाजरा थाना प्रभारी राकेश सैनी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि उनके पास फायरिंग की कोई सूचना नहीं है। किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
आरोपियों को कुलदीप लेकर आया था बिजेंद्र के घर
सीआईए 1 ने छापेमारी के दौरान बिजेंद्र के बेटे जितेंद्र उर्फ बिट्टू और कैथल के गांव किठाना निवासी कुलदीप को हिरासत में लिया। घर से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ। एएसआई विनोद ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि घर से बरामद हथियार कुलदीप का है। कुलदीप पिछले काफी समय से कुख्यात बादशाह के संपर्क में है। आरोपी के खिलाफ गोहाना थाने में डकैती और अपहरण का केस दर्ज है। आरोपी कुलदीप ही बादशाह, चेतन, छोटू को लेकर बिजेंद्र के घर आया था। पुलिस ने करीब तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
गुरुग्राम के विशाल हत्याकांड सहित 25 वारदात में शामिल है बादशाह
पुलिस जांच में सामने आया कि कुख्यात बादशाह वर्ष 2015 में गुरुग्राम के व्यापारी विशाल की हत्या और लूट के मामले सहित करीब 25 संगीन वारदात में शामिल रह चुका है। पुलिस ने उसे वर्ष 2015 में डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया था। तब आरोपी ने विशाल हत्याकांड का खुलासा किया था। आरोपी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था। इससे पहले पुलिस ने विशाल हत्याकांड में तीन निर्दोष युवकों को जेल भेज दिया था। बाद में इस मामले में लाखनमाजरा के तत्कालीन एसएचओ संदीप को निलंबित किया गया था। इसके अलावा बादशाह लाखनमाजरा क्षेत्र की कई लूट में भी आरोपी है। आरोपी के पास लूटी हुई इंसास बंदूक है। इसके साथ उसने फोटो भी खिंचवा रखा है।