{"_id":"599c9ac34f1c1b9e2f8b469e","slug":"101503435459-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में दो छात्रों के बाल काटने की अफवाह पर अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल में दो छात्रों के बाल काटने की अफवाह पर अफरातफरी
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। खेड़ीसाध के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को देरी से पहुंचने पर दो छात्रों के बाल काटने जाने की अफवाह से अफरातफरी मच गई। लोगों को सूचना मिली कि शिक्षिका ने दोनों छात्रों के बाल काट दिए। कुछ ही देर में आसपास के लोग और गुप्तचर विभाग के अधिकारी स्कूल में पहुंच गये। शिक्षिका सहित प्रिंसिपल और अन्य छात्रों से भी बात की गई। बाद में पता चला कि कक्षा में नहीं पहुंचने पर शिक्षिका ने छात्रों को डांट दिया था। इन्हीं छात्रों ने बाल काटने की अफवाह फैला दी थी। करीब दो घंटे की गहमागहमी के बाद मामला शांत हुआ। वहीं दोनों छात्रों का आरोप है कि स्कूल में देरी से पहुंचने की वजह से मेरे बाल काट दिए गए।
दरअसल, सुबह खेड़ीसाध के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रार्थना हो रही थी। इसके बाद सभी विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में चले गये। दो छात्र कक्षा में जाने की बजाए स्कूल से बाहर चले गये। छात्रों की इस हरकत को एक शिक्षिका ने देख लिया। दोनों छात्र स्कूल से कुछ दूरी पर दुकान पर जाकर बैठ गये। इस बारे में शिक्षिका को पता चलने के बाद उन्होंने एक शिक्षक को छात्रों को लाने के लिए भेज दिया। जैसे ही छात्रों ने शिक्षक को देखो तो वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर निकल गए।
स्कूल की प्रिंसिपल इंदिरा हुड्डा ने बताया कि दोस्तों के चले जाने के बाद दोनों छात्रों ने सिर के बाल काटने की अफवाह फै ला दी। कुछ ही देर बाद लोगों और गुप्तचर विभाग को मामले में बारे में पता चल गया। तभी गुप्तचर विभाग के अधिकारी स्कूल में पहुंच गये। यहां पर मामले में जब प्रिंसिपल इंदिरा हुड्डा से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बाल काटने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। यह सिर्फ अफवाह है। इसके बाद टीम ने स्कूल के विद्यार्थियों से बातच की। हर किसी ने बाल काटे जाने की घटना से इंकार किया। करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ।