फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime

पत्नी ने टी शर्ट पहनी तो पति ने पीटा, गला दबाया, केस दर्ज

Tue, 24 Sep 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
रोहतक। आधुनिक दौर में भले महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच गई हों, लेकिन पहनावे को लेकर उन्हें अब भी पति की मंजूरी जरूरी है। कुछ ऐसा ही मामला शहर थाना एरिया में सामने आया है। महिला ने गर्मी के कारण टी-शर्ट पहन ली। यह बात उसके पति को रास नहीं आई और उससे मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रविवार रात खाना बना रही थी। गर्मी ज्यादा होने के कारण उसने टी शर्ट पहन ली। इसी दौरान पति घर पहुंचा। उसने मुझे टी शर्ट पहने देखा तो पूछा कि यह क्यों पहनी है। अभी कपड़े बदलें। इस पर मैंने खाना बनाने के बाद बदलने की बात कही। पति इस पर नाराज हो गए और झगड़ा शुरू कर दिया। धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और गला दबाते हुए बोले- तुझे जान से मार दूंगा। वह पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। उनकी पिटाई से बचने के लिए मैं अपने पिता के घर पहुंच गई। मां और भाई हालत देख कर सिविल अस्पताल ले आए। यहां से पीजीआई भेज दिया गया। पीजीआई में इलाज के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed