फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime

राजेश बवाना गैंग के 25 हजार के इनामी हरविंद्र और अजीत समेत चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
crime
रोहतक। सीआईए-2 और बदमाशों के बीच सांपला-खरड़ रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद टीम ने दिल्ली पुलिस के 25 -25 हजार के दो इनामी अजीत और संदीप समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश राजेश बवाना गिरोह के गुर्गे हैं। बदमाशों के पास से चार पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैैं। इसके अलावा एक कार बरामद की गई है। बदमाश सांपला क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। गिरोह ने रोहतक, बहादुरगढ़ के अलावा पंजाब में लूट से लेकर हत्या और जानलेवा हमले की कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

डीएसपी सांपला नरेंद्र कादियान ने सीआईए-2 कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह की टीम को सूचना मिली कि दिल्ली के राजेश बवाना गैंग के इनामी बदमाश सांपला और रोहतक के बीच किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। वे खरड़ की तरफ से सांपला में प्रवेश करेंगे। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची और गांव खरड़ की तरफ से आई रिट्ज कार को रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि कार की पीछे की सीट पर बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान लगातार तीन फायर किए गए। जवाब में उप निरीक्षक सतीश कुमार ने भी तीन फायर किए। कार की गति तीव्र होने के कारण वह सड़क किनारे उतर गई और झुंडों में जाकर फंस गई। इसके बाद टीम ने दिल्ली के राजेश बवाना गैंग के 25 हजार के इनामी दिल्ली के मदनपुर निवासी हरविंद्र, माडोढी निवासी 25 हजार के इनामी अजीत, दिल्ली के कुतुबगढ़ निवासी जैकी और झज्जर के गोला के रहने वाले संदीप को गिरफ्तार कर लिया। चारों के पास से चार पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने गुरुग्राम में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बहादुरगढ़, रोहतक में यात्रियों से लूट, बहादुरगढ़ के व्यापारी से रंगदारी मांगने समेत दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा फिरोजपुर में भी कई लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। डीएसपी का कहना है कि जल्द ही गिरोह के फरार गुर्गों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने में इनका रहा सहयोग, मिलेगा इनाम
एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ने वाले सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, मुख्य सिपाही संत कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार, चालक आनंद का अहम योगदान रहा। सभी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed