फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crime graph drops in eight months

Rohtak News: आठ माह में अपराध का ग्राफ गिरा

Wed, 02 Sep 2026 08:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Crime graph drops in eight months
रेवाड़ी। पुलिस ने 1 जनवरी से 31 अगस्त 2026 की अवधि में 2025 की समान अवधि की तुलना में विभिन्न अपराधों में कमी का दावा किया है। एसपी कार्यालय के अनुसार महिला विरुद्ध अपराध 21.8%, छेड़छाड़ 60% और संपत्ति संबंधी अपराध 37.4% घटे। वाहन चोरी 37.8%, साधारण चोरी 28.9%, सेंधमारी 50.6%, लूट 85.7%, डकैती 50%, जबरन वसूली व ब्लैकमेलिंग 33.3% कम हुई।
विज्ञापन


हत्या के मामलों में 52.4%, गंभीर चोट 13.8% और साधारण मारपीट में 50% कमी दर्ज की गई। धोखाधड़ी 31.7% तथा जालसाजी व कपट के मामलों में 39.1% गिरावट आई। आर्म्स एक्ट के मामले 9.1% और हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम के मामले 100% घटे।
विज्ञापन


एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सक्रिय गश्त, नाकाबंदी, निगरानी और अपराधियों पर कार्रवाई से परिणाम मिले हैं। पुलिस का उद्देश्य अपराध कम करने के साथ आमजन का विश्वास बढ़ाना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed