फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cracker, order, officers, time, rohtak, haryana

अधिकारियों की अनुमति के बाद तीन दिन ही बिकेंगे पटाखे, समय भी तय

Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
cracker, order, officers, time, rohtak, haryana
पटाखे
दिवाली को देखते हुए डीसी अतुल कुमार ने अधिकारियों की स्वीकृति के बिना पटाखों की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेकर ही निर्धारित जगह पर 28 से 30 अक्तूबर तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक पटाखे बेचे जा सकेंगे। वहीं, रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे बेचने व प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश के अनुपालन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा है कि दिवाली पर बाजारों व अन्य स्थानों पर काफी भीड़ रहती है। इन स्थानों पर पटाखों इत्यादि की बिक्री या भंडारण से नुकसान व कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए पटाखों की बिक्री व भंडारण पर रोक लगाई गई है। कहा है कि पटाखे बिक्री के लिए लगाए जाने वाले स्टालों में तीन-तीन मीटर का फासला रहना चाहिए। स्टालों के सामने 50 मीटर खुली जगह होनी चाहिए और अग्निशमन सामग्री जरूर हो। आदेश जारी किए कि 125 डीबी व 145 डीबी से ज्यादा ध्वनि के पटाखे नहीं बेचे जा सकते। डीसी ने किसी भी आपात स्थिति में सभी अस्पताल, डिस्पेंसरी व निजी नर्सिंग होम को उपचार करने के आदेश भी दिए। आदेशों का पालन कराने के लिए एडीसी प्रदीप कुमार को जिला इंचार्ज लगाया गया है। जबकि रोहतक के एसडीएम डा. मुनीश नागपाल व महम के एसडीएम प्रदीप अहलावत अपने क्षेत्र के इंचार्ज होंगे। इसके अलावा जिला राजस्व अधिकारी राजेंद्र कुमार को पुलिस थाना शहर, शिवाजी कालोनी व पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, तहसीलदार गुलाब सिंह को पुलिस थाना सिविल लाइन व सदर क्षेत्र और नायब तहसीलदार बंसी लाल को पुलिस थाना अर्बन एस्टेट व पीजीआई क्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
विज्ञापन


सांपला के तहसीलदार सुभाष चंद्र जून को पुलिस थाना सांपला, कलानौर के नायब तहसीदार सुभाष चंद्र को पुलिस थाना कलानौर, महम के तहसीलदार राकेश मलिक को पुलिस थाना महम और महम के नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा को पुलिस थाना लाखनमाजरा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रोहतक, कलानौर व सांपला में पटाखों की बिक्री का लाइसेंस लेने के लिए रोहतक एसडीएम कार्यालय तो महम में लाइसेंस के लिए महम के एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जगहों पर 280 स्टाल लगा सकेंगे

एसडीएम डा. मुनीश नागपाल ने रोहतक उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में चार स्थानों पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की बात कही है, जहां 280 स्टाल लगाए जा सकते हैं। रोहतक शहर के लिए पुराना शुगर मिल, अनाज मंडी गेट एक व दो के सामने कुल 200 स्टालों को स्वीकृति दी जाएगी। इसी तरह पुराना आईटीआई मैदान में कुल 33 और पुराना दिल्ली रोड जाट कालेज के मैदान के लिए कुल 37 स्टाल की स्वीकृति दी जाएगी। कलानौर के दशहरा मेला मैदान में 10 और सांपला के स्टेडियम मैदान में 30 स्टालों के लिए लाइसेंस जारी होंगे। रोहतक उपमंडल के लिए 26 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक एसडीएम को आवेदन किए जा सकते हैं और उसी दिन शाम को 4 बजे ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed