{"_id":"64747c72aa289c569205d3e3","slug":"crack-in-house-due-to-sewer-line-sinking-in-rohtak-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: धंसी सीवर लाइन तो मकान में आई दरारें, लोगों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: धंसी सीवर लाइन तो मकान में आई दरारें, लोगों ने की मुआवजे की मांग
Mon, 29 May 2023 03:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 03:50 PM IST
सार
मकान मालिक विमला देवी ने बताया कि घर के बिल्कुल सामने सीवर का चेंबर बना हुआ है। जिसका ढांचा नीचे की तरफ से पूरी तरह से जमीन में धंस चुका है। इसकी शिकायत 6 महीने पहले जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन
शिकायत देने पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में रामनगर कॉलोनी में घर के सामने बनी सीवर लाइन धंसने से मकान की दीवारों में दरारें आ गई। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने 6 महीने पहले भी शिकायत की थी लेकिन विभाग ने समाधान नहीं किया। जिसको लेकर परिवार के लोग सोमवार को मुआवजे के लिए उपायुक्त अजय कुमार से मिले। उपायुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मकान मालिक विमला देवी ने बताया कि घर के बिल्कुल सामने सीवर का चेंबर बना हुआ है। जिसका ढांचा नीचे की तरफ से पूरी तरह से जमीन में धंस चुका है। इसकी शिकायत 6 महीने पहले जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी थी। लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर नहीं देखा। अब घर की सभी दीवारों में दरारे आ चुकी हैं, मकान गिरने की कगार पर है। विभाग से मुआवजे से संबंधित बात की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन विभाग की तरफ से डैमेज सीवर लाइन को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
आरोप लगाते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि जन स्वास्थ्य विभाग हमारे घर की दीवारों में दरारें आने का इंतजार कर रहा था और दरारें आने के बाद ही इसको ठीक करने का इनका लक्ष्य था। अगर 6 महीने पहले इसका समाधान हो जाता तो मकान की दीवारों में यह दरारें नहीं आती।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि काफी परेशान होकर मुआवजे के लिए उपायुक्त अजय कुमार से मुलाकात की है जिन्होंने जल्द समाधान को लेकर आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान रमेश बुधवार, जगफूल, शावित्री, मामन सिंह, संदीप फौजी, सन्नी बुधवार, रामकिशन, विनोद, बीरे, विजय शर्मा, कदम एवं कॉलोनी के अन्य लोग मौजूद रहे।