{"_id":"644d4bdda8a0599a870c0e56","slug":"country-is-with-the-players-said-haryana-bjp-state-president-on-the-wrestlers-protesting-at-jantar-mantar-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाेले- देश खिलाड़ियों के साथ, एफआईआर के बाद आगे पुलिस का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाेले- देश खिलाड़ियों के साथ, एफआईआर के बाद आगे पुलिस का काम
Sat, 29 Apr 2023 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:24 PM IST
सार
ऑल हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन के सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए देश खिलाड़ियों के साथ है। खिलाड़ियों की अपील पर एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश धनखड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देश खिलाड़ियों के साथ है। जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों की अपील पर एफआईआर दर्ज हो गई है। अब मामला पुलिस का है। आगे कार्रवाई पुलिस को करनी है। यह कहना है हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का। वे शनिवार को एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निजी स्कूल लाखों बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। अपनी दृष्टि से अच्छा प्रयास कर रहे हैं। उनकी मान्यता का मुद्दा था। इसके लिए सरकार से अपील की। आने वाले समय में उनके अन्य मुद्दे भी व्यवहारिक रूप से आगे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की बर्बाद हुई फसल को लेकर पूरी तेजी से काम कर रही है। पहले भी ऐसी स्थिति आई है तो प्रदेश में सबसे अधिक मुआवजा सरकार ने दिया है। किसानों को 1100 करोड़ रुपये का मुआवजा पिछले कुछ वर्षों में दिया गया है। इतना कभी नहीं दिया गया। कांग्रेस तो ढाई-ढाई रुपये के चेक देती थी।
विज्ञापन
बीमे व आपदा प्रबंधन का मुआवजा भी 15000 रुपये सरकार ने बढ़ा कर दिया है। पहले यह 12000 रुपये था। कांग्रेस के समय यह केवल छह हजार रुपये था। इससे पूर्व सभागार में उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को अस्थाई मान्यता की अवधि कम से कम पांच वर्ष करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि आपकी मांग को प्रमुखता से रखूंगा। सभी स्कूलों को एक मुश्त मान्यता दी जाएगी। यहां मंच पर निजी स्कूल संचालकों ने पगड़ी पहना कर उनका स्वागत व सम्मान किया। संगठन ने उसने अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों की स्थायी मान्यता जारी कराने व सरकार से सिक्योरिटी बॉन्ड राशि निरस्त कराने की भी अपील की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र वशिष्ठ ने भी अपनी मांगें उनके समक्ष रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के स्वागत में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।