{"_id":"63f0d38d5821bcb16103dfc0","slug":"councilor-sunil-created-ruckus-as-soon-as-the-meeting-of-municipal-corporation-house-started-rohtak-news-c-17-1-70391-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही पार्षद सुनील ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही पार्षद सुनील ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नगर निगम सदन की बैठक अनुमान के अनुसार हंगामे से ही शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही वार्ड आठ के पार्षद सुनील कुमार सोनू ने टूटी गली का मुद्दा उठाया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। चंद सेकेंड में ही वह मेयर को इस्तीफा सौंप कर हॉल से बाहर निकल गए। देखते ही देखते डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पार्षद कृष्ण कुमार व देवेंद्र नारा भी पीछे दौड़े। काफी कोशिश के बाद वे सुनील को अंदर तो ले आए लेकिन फिर वह बैठक छोड़ कर चले गए। उनका कहना था कि जब सुनवाई नहीं हो रही तो ऐसी बैठक का क्या फायदा है।
विकास भवन में करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई बैठक मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद सड़कों, पानी और सीवरेज के मुद्दे को लेकर अधिकारियों पर जम कर बरसे। डिप्टी मेयर ने तो निगमायुक्त को चेतावनी दे डाली कि अगर समस्याएं हल न हुईं तो वह लोगों के साथ निगम कार्यालय में धरना दे देंगे। पार्षदों के कुछ सवालों से निगमायुक्त भी बचते नजर आए।
12 के बजाय ठीक होने वाली 15 सड़कों की लिस्ट सौंपी
बैठकक में सबसे पहले भवन और लोक निर्माण विभाग की 12 सड़कों का मुद्दा उठा। मेयर और पार्षदों ने उन सड़कों का ब्योरा मांगा। इस पर पिछली बैठक में भी हंगामा हुआ था। विभाग के कार्यकारी अभियंता ने ठीक होने वाली 12 के बजाय 15 सड़कों की लिस्ट सबको सौंपी, अधिकारियों को सड़कें ठीक करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आगाह किया गया कि कागजों में नहीं, हकीकत में काम दिखना चाहिए।
विज्ञापन
नहीं चल रहे अमृत के बूस्टर और एसटीपी
मेयर मनमोहन गोयल ने अमृत योजना के तहत किए कार्यों को लेकर जवाब मांगा। ठेकेदार गलत जानकारी देने लगा तो मेयर ने टोका कि अमृत योजना में 13 बूस्टर बने थे, एक भी चालू है तो बताओ। तब ठेकेदार निरुत्तर हो गया। मेयर न कहा कि बूस्टरों पर 12 नई मोटर लगी थीं, दो कंडम हो गईं, आज तक मोटर पर स्टार्टर नहीं लगाए। 50 की जगह 65 हॉर्स पॉवर की मोटर चलाई। 200 करोड़ का नुकसान कर दिया।
निगम को करवानी होगी नालों की सफाई
लोनिवि अधिकारियों ने कहा कि नालों की सफाई साल में एक बार होती है। लेकिन उससे बात नहीं बनती क्योंकि इनमें घरों का पानी भी आता है। बार-बार सफाई करवाने की विभाग अनुमति नहीं दोगा। इसलिए सफाई की जिम्मेदारी निगम को उठानी पड़ेगी। वह इस संबंध में पत्र भेज देंगे। नालों की मरम्मत उनका विभाग ही करवाएगा।
रामलीला मंच के पास सार्वजनिक शौचालय बंद
पार्षदों ने सार्वजनिक शौचालयों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रामलीला मंच के पास सार्वजनिक शौचालय चार माह से बंद है। हुडा कॉम्प्लेक्स के शौचालय में सीवर बैक मार रहा है। अप्पू घर शौचालय का कनेक्शन ही नहीं जोड़ा गया है। इंद्रा मार्केट व पुराना बस स्टैंड के शौचालय भी बंद पड़े हैं। इन्हें तुरंत चालू करवाया जाए।
लोनिवि के जेई को लगाई फटकार
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने पार्षदों ने किसी मुद्दे पर सवाल किया। तो उन्होंने पिछली बैठक में आए जेई को फोन पर फटकार लगाई कि जब उन्होंने पिछली बैठक में काम करवाने का आश्वासन दिया था तो अब तक इस बारे में कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया। उन्होंने सदन को जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सारी फाइलें दबा दीं, किसमें हुई कार्रवाई - अहलावत
वार्ड-11 के पार्षद कदम सिंह अहलावत ने कहा कि अधिकारी सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देते हैं। ये बताएं कि आज तक किस मामले में कार्रवाई हुई, सारी फाइलें दबा दी गईं। उन्होंने पूछा कि अमृत योजना में घोटाला, फर्नीचर और खनन घोटाला हुआ, इनमें कोई कार्रवाई हुई हो तो बताएं। शहीदों के सम्मान में विजय द्वार आज तक नहीं बन सका। हर बार यही कहा जाता है कि प्रस्ताव लगा रखा है। नालों की सफाई नहीं हो रही। विजय नगर में छोटी सी लाइन डालनी है, वह भी नहीं हुआ। राज गार्डन के पास पानी का कनेक्शन नहीं है। चार साल ऐसे निकल गए कोई काम नहीं हुआ, बस हंगामा ही करते रह गए।
सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला - कंचन खुराना
वार्ड-13 से पार्षद कंचन खुराना ने निगम आयुक्त से सवाल किया कि सफाई कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिला, आखिर उनका घर खर्च कैसे चलेगा। जब वेतन नहीं दे रहे तो काम क्यों करवाया जा रहा है। निगम आयुक्त ने जब इसका जवाब नहीं दिया तो पार्षद ने कहा कि दूसरों से जवाब मांगने की बजाय पहले अपने विभाग को सुधारने की जरूरत है। नगर निगम कार्यालय में सीएससी सेंटर चल रहा है, बिना कोई किराया लिए, कैसे चल रहा है। निगम को क्या लाभ हो रहा है।
चार साल से नहीं हुई नालों की सफाई - देशवाल
वार्ड-10 के पार्षद राहुल देशवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने चार साल से खेड़ी साध, अस्थल बोहर के नालों की सफाई नहीं करवाई। कागजों में सफाई हुई है तो पता नहीं। दो बार अपनी जेब से पैसे खर्च करके सफाई करवाई है। बलियाना में पानी की स्टोरेज कम है, जबकि आबादी अधिक। लोगों को 10-15 दिनों तक पानी नहीं मिलता। पानी का उचित प्रबंध करवाया जाए। उन्होंने अमृत योजना के तहत डाली गई लाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन फुट गहरी लाइन डालनी थी, लेकिन छह इंच नीचे ही दबाकर खानापूर्ति की गई। उन्होंने निगमायुक्त व मेयर से तुरंत मौके पर जाकर जांच करने को कहा। जिस पर तय हुआ कि शनिवार सुबह 11 बजे मौके का मुआयना किया जाएगा।
फंड का रोना रोते हैं, दे दो तब भी काम नहीं होता - डिंपल जैन
वार्ड-16 की पार्षद डिंपल जैन ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि काम करवाने के लिए विभाग फंड की कमी का रोना रोता है। जब फंड भेजा जाता है तो भी काम नहीं होता, बहाने बनाते रहते हैं। अधिकारियों को होमवर्क कर बैठक में आना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दा कि डी-प्लान के तहत उनके वार्ड में विकास के लिए नौ लाख रुपये पास हुए हैं। पिछली बार ग्रांट वापस चली गई थी, इस बार भी ऐसा हुआ तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी।
मेनहोल पर ढक्कन नहीं, लोगों के साथ देंगे धरना - अनिल कुमार
डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने कहा कि उनके वार्ड में एक पाइपलाइन छह माह से टूटी पड़ी है। सीवर के मेनहोल की सफाई तो दूर, उन पर ढक्कन तक नहीं हैं। जिनके कारण रोज हादसे होते हैं। अगर उनके वार्ड की समस्याएं हल न हुईं तो वह लोगों के साथ निगम कार्यालय में धरना देंगे।
मकान मेरे नाम, प्रॉपर्टी आईडी किसी और के नाम - सूरजमल किलोई
वार्ड बीस से पार्षद प्रतिनिधि सूरजमल किलोई ने कहा कि उनका प्रॉपर्टी टैक्स कॉमर्शियल कर दिया गया। जब ठीक करवाया तो टैक्स में किसी और का नाम चढ़ा दिया। अब मकान उनके नाम है और प्रॉपर्टी आईडी में किसी और का नाम है।
शिकायत के बाद मौके पर नहीं जाते अधिकारी - कृष्ण कुमार
वार्ड एक के पार्षद कृष्ण कुमार ने जेपी नगर और सूर्या नगर में लाइन ठीक करवानी है लेकिन अधिकारियों को मौके का पता ही नहीं है। किसी ने ऑनलाइन शिकायत की तो बिना समाधान किए ही जवाब भेज दिया। पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, राधेश्याम ढल, जयभगवान ने अपने वार्ड के मुद्दे उठाए।
सदन की बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, सीवरेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों की समस्याओं का समाधान करें। कागजों में कार्रवाई करने से बात नहीं बनेगी, हकीकत में काम होना चाहिए। जिन कामों के लिए एस्टीमेट बनाने की जरूरत है, उनके एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए है। 13 बूस्टर में से 5 बूस्टर 28 फरवरी तक शुरू करने को कहा गया है। अन्य कार्यों को भी जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम।