फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Councilor couple arrived in Haryanvi attire to fill the rice.

Rohtak News: हरियाणवी परिधान में भात भरने पहुंचा पार्षद दंपती

Sun, 07 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Councilor couple arrived in Haryanvi attire to fill the rice.
53...हरियाणवी परिधानों पहन ट्रेक्टर पर भात भरने पहुंचे पार्षद मनीषा नांदल व उनके पति सुमित नांद
रोहतक। शहर के वार्ड-10 की पार्षद मनीषा नांदल व पति सुमित नांदल शनिवार को बहन के घर भात भरने अस्थल बोहर पहुंचे। सुमित की बहन की शादी झज्जर बुढ़ा गांव में हुई है, जो अब अस्थल बोहर में रहती हैं। पारंपरिक रीतियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राॅली से आए दंपती ने प्रदेश की संस्कृति को जीवंत रखने का संदेश दिया। पारंपरिक परिधान में ही ठेठ हरियाणवी अंदाज में भात भरा।
विज्ञापन


सुमित नांदल ने बताया कि भात भरने के समय सभी पुरुष और बच्चों ने कुर्ता, धोती व हरियाणवी पगड़ी धारण की। यह हरियाणवी ग्रामीण संस्कृति की पहचान मानी जाती है। महिलाओं ने दामन, कुर्ता और सिर पर पारंपरिक बोरला पहनकर हरियाणवी पहनावे की खूबसूरती को उजागर किया।
विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों में सजा परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से रवाना हुआ तो यह परिवार आकर्षण का केंद्र बन गया। पार्षद मनीषा नांदल ने कहा कि शादियों में आधुनिकता जरूर बढ़ी है लेकिन पारंपरिक रीति-रिवाज और पहनावा हमारी पहचान है, इन्हें बचाए रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पारंपरिक पहनावे में भात भरने आए। ह
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed