फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation sprayed water on roads, commissioner pulled up officers for cleaning

Rohtak News: निगम ने किया सड़कों पर पानी का छिड़काव, आयुक्त ने की सफाई के लिए अधिकारियों की खिंचाई

Thu, 31 Oct 2024 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Corporation sprayed water on roads, commissioner pulled up officers for cleaning
30सीटीके32...सर्कुलर रोड पर फागिंग करती निगम की गाड़ी। संवाद
रोहतक। दिवाली पर प्रदूषण कम करने के लिए के लिए निगम की तरफ से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। साथ ही निगम आयुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने बुधवार को निगम अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की खिंचाई की।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि त्योहार को देखते हुए नगर निगम व पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी वार्डों के नोडल अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट ली गई तथा सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए निर्देश दिए गए। आयुक्त महोदय ने कहा कि वर्तमान में सफाई व्यवस्था में पहले से अधिक सुधार हुआ हैं, लेकिन और ज्यादा सुधार चाहिए। स्ट्रीट लाइट का सही ढंग से संचालन किया जाए। मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव का कार्य निरंतर जारी रहे। साथ ही एंटी स्मॉग टावर भी निरंतर संचालित रहे। बैठक में संयुक्त आयुक्त भूपेन्द्र सिंह, नवदीप सिंह, डीएमसी जितेन्द्र सिंह, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़, वरिष्ठ लेखा अधिकारी देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed