फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation in preparation to bear the burden of trade license fee

ट्रेड लाइसेंस फीस का बोझ डालने की तैयारी में निगम

Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation in preparation to bear the burden of trade license fee
रोहतक। नगर निगम का वर्ष 2022-2023 का बजट मंगलवार को नगर निगम के सदन में रखा जाएगा। इसमें 197.57 करोड़ की आय और 197.99 करोड़ का प्रस्तावित बजट होगा। खास यह है कि ट्रेड लाइसेंस फीस दोगुना की जा सकती है।
विज्ञापन

बजट में शराब की दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल, मैरिज पैलेस और पीजी संचालकों को ट्रेड लाइसेंस लेना होगा जिसकी दोगुनी फीस देनी होगी। निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए सिनेमा संचालकों से 100 रुपये प्रति शो के हिसाब से फीस लेने की प्लानिंग पर मोहर लग सकती है। बजट के 24 मदों से निगम को राजस्व मिलेगा और 37 मदों से खर्चों किया जाएगा। वर्ष 2022-2023 के बजट में निगम प्रापर्टी टैक्स से 55 करोड़, विकास शुल्क से 35 करोड़, इलेक्ट्रिक शुल्क से 11 करोड़ व स्टांप ड्यूटी से 18 करोड़ की आय करेगा। विज्ञापन से 15 करोड़ रुपये की आय का प्रावधान किया जाएगा। इस बार निगम को स्टांप ड्यूटी से कम आमदनी होगी क्योंकि सरकार ने एक फीसदी टैक्स कर दिया है। विगत बजट में देखा जाए तो निगम की स्टांप ड्यूटी से करीब 29.44 करोड़ रुपये की आय हुई है। वहीं, निगम बिजली पर खर्चा 60 लाख, विकास कार्यों पर 28 करोड़, वेतन, पेंशन पर 63 करोड़ व स्ट्रीट लाइट की मेंटीनेंस पर 32.69 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed