फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation does not have accurate records of urban property, time till 29th for verification

Rohtak News: निगम के पास नहीं शहरी प्रॉपर्टी का सटीक रिकाॅर्ड, सत्यापन के लिए 29 तक का समय

Mon, 05 Feb 2024 03:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Corporation does not have accurate records of urban property, time till 29th for verification
रोहतक। नगर निगम के पास शहर की प्रॉपर्टी का सटीक रिकाॅर्ड नहीं है। रिकाॅर्ड एकत्रित करने के लिए मुख्यालय ने स्वयं प्रॉपर्टी प्रमाणित करने की हिदायत दी थी, लेकिन अभी तक 25 प्रतिशत प्रॉपर्टी ही प्रमाणित हो सकी है। संयुक्त आयुक्त ने सभी सरकारी विभागों को पत्र लिखकर प्रॉपर्टी को स्वयं प्रमाणित करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने 19 जनवरी को चंडीगढ़ में प्रदेश भर से निगम अधिकारियों संग बैठक की थी। इस दौरान बताया गया था कि प्रदेश भर में 47 लाख 43 हजार 120 संपत्तियां हैं। इनमें से अब तक केवल 11 प्रतिशत यानी 5 लाख 17 हजार 954 का ही स्वयं सत्यापन हो सका है। इनमें से रोहतक में कुल 2.17 लाख संपत्ति में से मात्र 25 प्रतिशत का सत्यापन हुआ है। प्रॉपर्टी का सत्यापन होने से संपत्तियों का आरओआर यानी रिकॉर्ड ऑफ राइट भी मिल जाएगा। यहां आरओआर के मायने संपत्तियों के सही रिकॉर्ड से है।
विज्ञापन


मुख्यालय से शिविर लगाने की हिदायत, निगम ने लिखा पत्र
मुख्यालय की तरफ निकाय मंत्री की बैठक में हिदायत दी गई थी कि 29 फरवरी तक शत-प्रतिशत प्रॉपर्टी का सत्यापन करवाया जाना है। इसके लिए न केवल शिविर लगाए जाएं, बल्कि लोगों को जागरूक किया जाए। निगम प्रशासन का कहना है कि प्रॉपर्टी सत्यापन के लिए नागरिक सुविधा केंद्र में व्यापक व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी सरकारी विभागों को पत्र लिखा है कि वे प्रॉपर्टी का सत्यापन करवाएं। यह नियम निगम के सभी कर्मचारियों पर भी लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉपर्टी का सत्यापन करवा चुका है। सरकारी विभागों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर जल्द प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित कराने के लिए कहा गया है। साथ ही नागरिक सुविधा केंद्र में भी तीन काउंटर पर प्रॉपर्टी का सत्यापन किया जा रहा है। हेल्प काउंटर भी खोले गए हैं।
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed