फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation commissioner ordered, Kalanaur municipality removed encroachment

Rohtak News: निगम आयुक्त ने दिया आदेश, कलानौर नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण

Fri, 24 Feb 2023 11:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner ordered, Kalanaur municipality removed encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। नगरपालिका प्रशासन ने रोहतक-भिवानी मार्ग और मुख्य बाजार में वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदारों की नपा अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था।
नपा सचिव प्रदीप जैन और चौकी प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर के गुढान मोड़ से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। रोहतक-भिवानी मार्ग पर दुकानदारों का सामान जब्त किया और दुकान के बाहर बनाए गए अस्थायी फड़ों को भी तोड़ा गया। नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। नपा अधिकारियों ने चेताया कि यदि दोबारा कोई अतिक्रमण करता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


निगम आयुक्कत को नहीं मिला रास्ता तो नपा कर्मचारी दिखें एक्शन मोड में
रोहतक-भिवानी मार्ग से रोहतक निगम के आयुक्त गुजर रहे थे। उन्होंने पुराने बस स्टैंड पर देखा कि जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से कलानौर नगरपालिका सचिव प्रदीप जैन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसके बाद नपा कर्मचारी एक्शन मोड आ गए। इसके बाद नपा व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटे कैसे, दुकानदार लेते हैं सड़क पर रेहड़ी लगवाने का किराया
रेहड़ी लगाने वाले लोगों ने बताया कि उनके पास स्थायी जगह नहीं है। घर चलाने के लिए मुख्य रोड पर रेहड़ी लगाते हैं। वे रोड पर रेहड़ी फ्री में नहीं लगाते बल्कि इसके लिए दुकानदार को अपनी दुकान के बाहर रेहड़ी खड़ी करने के लिए दो हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक किराये का भुगतान करते हैं। इससे नपा कर्मचारी भी परिचित हैं लेकिन खानापूर्ति करने के लिए सिर्फ रेहड़ी वालों को परेशान करते हैं जबकि अतिक्रमण पूरे कलानौर में है जिसका कोई स्थायी समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed