{"_id":"66a048983595b4b2340e92d7","slug":"corporation-commissioner-not-satisfied-with-the-cleanliness-system-of-the-city-rohtak-news-c-17-roh1019-469179-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं निगम आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं निगम आयुक्त
विज्ञापन
23सीटीके33...नगर निगम के कार्यो की समीक्षा की बैठक करते डीसी अजय कुमार। स्रोत: नगर निगम
रोहतक। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही टैक्स शाखा को हिदायत दी कि लोगों के चक्कर न कटवाए जाएं। तय समय अवधि में शिकायतों को निपटाया जाए।
डीसी एवं निगम आयुक्त अजय कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जाए। साथ में आम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। बैठक में तकनीकी शाखा व भू-शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रेलवे एलिवेटिड ट्रैक के साथ बनने वाली 15 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाए।
इसके अतिरिक्त प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन लोगों को बताया जाए कि सरकार ने 30 सितम्बर, 2024 तक वर्तमान वित्तवर्ष व वर्ष 2010-11 से लेकर 2023-24 तक के बकाया सम्पत्ति कर पर 15 प्रतिशत की छूट दी है। साथ ही शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया है। इसके लिए संपत्ति मालिक पोर्टल पर संपत्ति को प्रमाणित करें। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह व अंकिता वर्मा, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़, अमित कुमार, उप निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ लेखा अधिकारी देवेंद्र कुमार, लेखा अधिकारी विकास यशकीर्ती, सहायक नगर योजनाकार तिलकराज व भू-अधिकारी संदीप बतरा भी मौजूद रहे।