{"_id":"6318f62a7269297ee5287784","slug":"corporation-administration-will-run-a-sealing-campaign-against-those-who-do-not-pay-property-tax-rohtakcity-news-rtk6573765145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाएगा निगम प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाएगा निगम प्रशासन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर नकेल कसने के लिए नगर निगम प्रशासन सीलिंग अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को नगर आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टैक्स न भरने वालों को नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए। अगर कोई प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करता है तो सीलिंग करने के लिए आदेश जारी किए हैं।
नगर आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि अब तक करीब 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों को नोटिस दिए जा चुके हैं। टैक्स जमा कराने के लिए बकायेदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय तक टैक्स जमा नहीं करवाया गया तो सीलिंग की जाएगी। किसी प्रॉपर्टी टैक्स बिल में त्रुटि है तो वह तुरंत टैक्स ब्रांच में जाकर ठीक करवा सकता है। निगम प्रशासन द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों के नाम सार्वजनिक करने का भी दावा किया जा रहा है।
प्रॉपर्टी सर्वे का काम पूरा हो चुका है। दो लाख 30 हजार प्रॉपर्टी यूनिट का डाटा शुक्रवार तक एनडीसी पोर्टल पर डाल दिया जाएगा। इसके बाद आमजन पोर्टल पर जाकर आनलाइन अपने टैक्स की जांच कर सकेंगे। अगर कोई आपत्ति है तो पोर्टल पर ही आवेदन किया जा सकेगा।