फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona vaccination

वैक्सीन लगवाने को युवाओं में दिखा उत्साह, 263 ने लगवाई

Mon, 03 May 2021 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
रोहतक। कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने व महामारी से बचाव के लिए रविवार को 18 साल से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इसके लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत पहले दिन 263 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पीजीआई में दोपहर करीब दो बजे तक 70 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।
विज्ञापन

महामारी का खतरा हर वर्ग को सताने लगा है। इस कारण वैक्सीनेशन अभियान को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से यह अभियान शुरू कर दिया। हालांकि इससे पूर्व शनिवार शाम तक यह अभियान स्थगित किए जाने की सूचना थी। देर रात सोशल मीडिया पर वैक्सीनेशन शुरू होने की जानकारी लोगों को मिली। पहले दिन सूचना के अभाव में लोग कम पहुंचे। फिलहाल पंजीकरण के लिए लोगों में रुझान नजर आ रहा है। यही वजह है कि आने वाले दो-तीन दिन के लिए पहले ही पंजीकरण करा कर लोगों ने जगह बुक करा ली है। अब पंजीकरण कराने वाले को चार मई व इसके बाद का ही समय मिल पाएगा। पंजीकरण में देरी वैक्सीनेशन में देरी की वजह बनेगी। ऐसे में समय रहते पंजीकरण कराना बेहतर है। फिलहाल सभी केंद्र नहीं खुले हैं। विभाग जल्दी ही सभी केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने हर दिन प्रत्येक केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इसकी वजह भीड़ व संक्रमण के खतरे से बचना है। वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को कोविन एप पर ऑनलाइन अपना समय व जगह तय करनी होगी। बगैर तय शेड्यूल के आने वाले को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। सरकार की ओर से कोविशील्ड वैक्सीन भेजी गई है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को यहां 139 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। लाभार्थी सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
विभाग ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। पहले दिन 263 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। लोगों में पंजीकरण के लिए उत्साह बना हुआ है। इस कारण आने वाले दो-तीन दिन के लिए समय बुक हो चुका है। विभाग जल्दी ही पूरे जिले में वैक्सीनेशन करने के लिए सभी केंद्रों पर पंजीकरण शुरू करने जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए 12 हजार वैक्सीन आ चुकी हैं।
- डॉ. परितेव सिंह, नोडल अधिकारी, टीकाकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed