फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona vaccination, health department, return vaccine

निजी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की लौटाएंगे वैक्सीन, करेंगे सीधी खरीद

Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, health department, return vaccine
रोहतक। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को भेजी गई कोविशील्ड व कोवैक्सीन लौटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें कहा गया है कि यदि वह वैक्सीन लेना चाहते हैं तो वह सीधे भारत बॉयोटैक व सीरम इंस्टीट्यूट से संपर्क करें।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों पर सभी निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर दिया है कि वह कोरोना की वैक्सीन लौटा दें और अपना पैसा वापस ले लें। यदि किसी को वैक्सीन चाहिए तो वह सीधा कंपनी से संपर्क करें। इसके लिए निजी अस्पतालों को वहां के कांटेक्ट नंबर व पता उपलब्ध करा दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग किसी निजी अस्पताल को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराएगा।
विज्ञापन

बाक्स
18 से 44 आयु वर्ग का किया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 942 लोगों का टीकाकरण किया है। इसमें सभी 18 से 44 आयु वर्ग वाले शामिल थे। इसके लिए चिडी, किलोई, महम, मदीना, जिला अस्पताल, पीजीआईएमएस, निंदाना, कलानौर, काहनौर आदि साइट थी। गौरतलब है कि इस आयु वर्ग के लिए जिले को 12 हजार कोविशील्ड की डोज मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दूसरी डोज के लिए आई सात हजार वैक्सीन
जिले में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाने के लिए सात हजार वैक्सीन और आ गई हैं। यह डोज विभाग फिक्स साइट पर ही लगाएगा। फिलहाल निजी साइट पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
------------------------
18 प्लस वालों के लिए होगी अलग व्यवस्था
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अगल साइट के साथ अलग सीबीसी मैनेजर, अलग वैक्सीनेटर होंगे। इसमें उन्हीं लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा जोकि पहले पंजीकरण करा चुके हैं। आरोग्य सेतु व कोविड एप के जरिये पंजीकरण हो रहा है। सेशन ओपन होने पर लाभार्थियों को संदेश पहुंच जाता है। अभी लॉकडाउन को देखते हुए ही सेशन ओपन किए जा रहे हैं।

-------------------
तकनीकी कारण बन रहा समस्या
टीकाकरण में तकनीकी समस्या आफत बनी हुई है। टीकाकरण में समस्या आ रही है कि एक बार सैशन खुलने पर पोर्टल ऑटोमैटिक पंजीकृतों पर मैसेज भेज देता है। इसमें जिन लाभार्थियों को जहां पर लोकेशन दी जाती है, उन्हें वहीं पहुंचना होता है। वह दूसरी जगह जाकर टीकाकरण नहीं करा सकते। इस समस्या से निपटने के लिए आगे पहले पीजीआईएमएस व जिला अस्पताल में सेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed