फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona vaccination, civil hospital, protest

सामान्य अस्पताल में टीका लगवाने की जल्दी में लोगों का हंगामा

Tue, 04 May 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, civil hospital, protest
रोहतक। टीकाकरण अभियान के तहत एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को भी टीका लगना शुरू हो गया है। सोमवार को सामान्य अस्पताल में टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ती नजर आईं और पहले टीका लगवाने के चक्कर में कुछ लोग आपस में ही झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

बता दे कि एक बजे के करीब सामान्य अस्पताल में टीका लगवाने को लेकर काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। सभी को जल्द टीका लगवाने की होड़ मची हुई थी। एक दो लोग पीछे से आकर सीधे ही अंदर चले गए। जिसके चलते पीछे लाइन में लगे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नौबत यह आ गई कि लोग एक दूसरे को मारने पर उतर आए थे। टीका लगवाने आए लोग एक दूसरे से चिपक कर खड़े हुए थे। वह खुद ही सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। यहीं नहीं सामान्य अस्पताल में गार्ड तक नजर नहीं आए जो कि सोशल डिस्टेंस का पालन ही करवा सके। इसी बीच उनमें से कुछ लोग तो ऐसे थे जो अपना आधार कार्ड ही लेकर आए हुए थे। उन्होंने आनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवा रखा था। उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बता दें कि 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगवाने के लिए कोविड के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना पड़ता है। उसके बाद ही फोन पर मैसेज आने के बाद टीका लगवाने के लिए जाना पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है। जिसके चलते वह सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर ही टीका लगवाने के लिए चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed