फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: Three infected found, old man dies

कोरोना : तीन संक्रमित मिले, वृद्ध की मौत

Fri, 25 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona: Three infected found, old man dies
जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक कोरोना से जान गंवानों वालों का आंकड़ा 545 पहुंच गया है। इसके अलावा तीन नए संक्रमितों के साथ अब तक जिले में 25,984 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में वीरवार को सनसिटी में रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दुर्गा कॉलोनी व उत्तम विहार कॉलोनी में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। विभाग ने वीरवार को 695 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 326 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 47 हैं। इनमें से 23 मरीज अस्पतालों में व 24 घरों पर एकांतवास में हैं।
विज्ञापन

इधर, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान जारी है। इसके तहत वीरवार को 951 लोगों को पहली व 543 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक 2,94,228 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.70 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में 19 मरीज
कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में इस समय 19 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 8 मरीज आईसीयू में हैं। डॉ. गजेंद्र ने बताया कि हम इसी प्रकार मास्क लगाने की आदत कुछ समय तक और बनाए रखेंगे तो धीरे-धीरे इस बीमारी को जड़ से खत्म कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 200 मरीज भर्ती हैं। वीरवार को 11 मरीजों के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed